
खैरबाद सीतापुर में बीसीएम के पास स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष रूप से श्रद्धालु आते हैं।
इन दोनों दिनों को हनुमान जी की पूजा और व्रत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। भक्त भगवान को सिंदूर और चोला अर्पित करते हैं।
प्रसाद के रूप में बूंदी के लड्डू, केले और पान का बीड़ा चढ़ाया जाता है। यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि मानसिक शांति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।
मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से हनुमान जी की आराधना करने से भय, रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।









