दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 2023 से इसी जेल में

लॉरेंस 10 मई 2023 से साबरमती जेल में बंद है।

गैंगस्टर लॉरेंस को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी ‘200 खोली’ ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। इस ब्लॉक में 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकियों समेत गंभीर अपराधों के दोषियों को रखा गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लॉरेंस को अलग रखने और कैदियों की एक-दूसरे की सेल में आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 50 कैदी हैं। लॉरेंस की सेल करीब 7.5×11 फीट का है। लॉरेंस इस जेल में 10 मई 2023 से बंद है।

लॉरेंस के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल से लॉरेंस का कोई सीधा संपर्क सामने नहीं आया है। साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद उसका गिरोह विदेश से संचालित हो रहा है।

18 अक्टूबर को मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी।

मुंबई के जुहू में बाइक सवार 3 शूटर्स ने टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें टाइगर का ड्राइवर और एक फैन घायल हो गया था।

मुंबई के जुहू में बाइक सवार 3 शूटर्स ने टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें टाइगर का ड्राइवर और एक फैन घायल हो गया था।

पहले जेल की दस खोली ब्लॉक में था लॉरेंस

लॉरेंस को इससे पहले साबरमती जेल के ही ‘10 खोली’ नाम के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था, जहां सिर्फ 10 कैदियों के रहने की जगह थी। इससे पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल और पंजाब की अलग-अलग जेलों में भी बंद रह चुका है।

फोन कॉल और बाहरी संपर्क पर सख्ती

  • 2023-24 से पहले लॉरेंस पर जेल से फोन के जरिए रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप लगे थे।
  • जेल में रहते हुए उसके इंटरव्यू और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी चर्चा में रही।
  • जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल में उसकी ओर से कोई सीधा फोन कॉल या संपर्क सामने नहीं आया है।
  • अब बाहरी संपर्क और डिजिटल पहुंच सीमित कर उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विदेश से संचालित हो रहा गैंग

दरअसल, जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस का गिरोह विदेश से संचालित होने की बात सामने आई है।

उसके प्रमुख सहयोगियों का समूह, जिसे रिपोर्ट में ‘शैडो कैबिनेट’ कहा गया है, रोजमर्रा के कामकाज और नए लोगों की भर्ती संभालता है।

दूसरा समूह कथित तौर पर योजना बनाने, फंडिंग और निशाने तय करने का काम करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, FBI के ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई प्रमुख सदस्य अंडरग्राउंड हो गए हैं।

लॉरेंस जेल से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होता है

जेल के बाहर की दुनिया से उसका संपर्क मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली अदालती सुनवाई और वकील के साथ कानूनी मामलों पर चर्चा तक सीमित बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस जेल में अनुशासित दिनचर्या का पालन करता है। वह सुबह ध्यान करता है, नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ता है, व्रत रखता है और शाकाहारी भोजन करता है।

Related Posts

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू गठबंधन रुझानों में आगे, लेकिन बहुमत नहीं:अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं; 42% वोटों की गिनती पूरी
  • October 28, 2026

इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 41.9% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें नेतन्याहू गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही…

Read more

Continue reading
व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था
  • October 27, 2026

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग