ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया:कहा- वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था; 33 साल पुराना मामला

स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था।

क्यूल ने बताया कि घटना के बाद उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था और चोट के निशान पड़ गए थे। यह दावा अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में किया गया है।

क्यूल ने 2024 में ट्रम्प पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि 1993 में ट्रम्प ने उन्हें जबरन पकड़ा, चूमा और उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। अब नई रिपोर्ट में क्यूल ने समिति के कर्मचारियों को बताया कि उस घटना में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था।

मॉडल बीट्रिस क्यूल और ट्रम्प न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में। यह तस्वीर 1993 की है।

मॉडल बीट्रिस क्यूल और ट्रम्प न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में। यह तस्वीर 1993 की है।

प्रतियोगिता के दौरान ट्रम्प से मुलाकात हुई थी

क्यूल स्विट्जरलैंड की मॉडल और पूर्व मिस स्विट्जरलैंड हैं। उनके मुताबिक, 1993 में वह अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने अमेरिका गई थीं।

इस प्रतियोगिता की ट्रम्प के साथ साझेदारी थी। कार्यक्रम के दौरान मैनहैटन के प्लाजा होटल में पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन के समय उनकी ट्रम्प से मुलाकात हुई।

क्यूल ने बताया कि इसके बाद ट्रम्प के एक सहयोगी ने उन्हें होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया।

उन्हें लगा था कि वहां बातचीत होगी लेकिन उनके आरोप के मुताबिक, कमरे में ट्रम्प ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और जबरन रेप किया।

बीट्रिस क्यूल ने आरोप लगाया है कि नवंबर 1993 में ट्रम्प ने उनका रेप किया था। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी।

बीट्रिस क्यूल ने आरोप लगाया है कि नवंबर 1993 में ट्रम्प ने उनका रेप किया था। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी।

ट्रम्प ने चुप रहने को कहा था

क्यूल का आरोप है कि घटना के बाद ट्रम्प ने उनसे चुप रहने को कहा। उन्होंने अमेरिका का वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने में मदद करने का वादा भी दोहराया।

इसके लिए ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी पाओलो जाम्पोली की मदद लेने की बात कही थी।

क्यूल के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट ले लिया गया था, इसलिए वह घटना के बाद प्रतियोगिता छोड़कर नहीं जा सकीं।

स्विट्जरलैंड लौटने पर उन्होंने कुछ सप्ताह बाद हवाई में होने वाली ट्रम्प प्रायोजित एक अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।

जांच रिपोर्ट में 3 महिलाओं के आरोप भी शामिल

रिपोर्ट में ट्रम्प पर आरोप लगाने वाली चार और महिलाओं के मामलों का भी जिक्र है।

  • स्टेसी विलियम्स: उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन की मौजूदगी में ट्रम्प ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
  • केटी जॉनसन: उन्होंने FBI को बताया था कि 1994 में, जब वह 13 साल की थीं, तब ट्रम्प और एपस्टीन ने उनका रेप किया।
  • जेन: उन्होंने FBI को बताया कि एपस्टीन ने 14 साल की उम्र में उनकी मुलाकात ट्रम्प से कराई थी।

ट्रम्प पर पहले भी रेप के आरोप लग चुके

1997: बिजनेसवुमन जिल हार्थ ने ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न और रेप की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने 1997 में मुकदमा दायर किया, जिसे बाद में वापस ले लिया।

ट्रम्प के साथ उनकी पूर्व बिजनेस पार्टनर जिल हार्थ। तस्वीर 1998 की है।

ट्रम्प के साथ उनकी पूर्व बिजनेस पार्टनर जिल हार्थ। तस्वीर 1998 की है।

2016: जेन डो नाम की एक महिला ने आरोप लगाया कि 1994 में ट्रम्प और जेफ्री एपस्टीन ने उनका रेप किया। उस समय उनकी उम्र 13 साल थी। 2016 में दायर मुकदमा सुनवाई से पहले वापस ले लिया गया।

2019: पूर्व पत्रकार ई जीन कैरोल ने आरोप लगाया कि 1990 के दशक के मध्य में ट्रम्प ने न्यूयॉर्क के डिपार्टमेंटल स्टोर में उनका रेप किया। 2023 में सिविल जूरी ने ट्रम्प को यौन शोषण के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Related Posts

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू गठबंधन रुझानों में आगे, लेकिन बहुमत नहीं:अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं; 42% वोटों की गिनती पूरी
  • October 28, 2026

इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 41.9% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें नेतन्याहू गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही…

Read more

Continue reading
व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था
  • October 27, 2026

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग