चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी:गोरखपुर में बिना सील मतपेटी पर हंगामा, पटना में वोट चोर के नारे; शाम तक आएंगे रुझान

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस बीच, गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर एक शख्स के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान ‘वोट चोर’ के नारे लगे।

पटना में जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर नजर है। मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। उनके आवास पर नतीजों से पहले एक लाख गुलाब जामुन बनाए गए हैं। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन के चलते जदयू ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

चारों राज्यों में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर 55.24% वोट पड़े। बिहार की 8 सीटों में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान हुआ।

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर कुल 72.96% वोटिंग दर्ज की गई। कर्नाटक की चार सीटों में दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58%, पश्चिम स्नातक में 75.62%, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97% और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98% मतदान हुआ।

Related Posts

हरिद्वार में सूखी गंगा में चांदी-सोना ढूंढ रहे लोग:बोले- हर साल गंगा बंदी का इंतजार करते हैं, पानी नहीं मिलने से श्रद्धालु हो रहे निराश
  • October 28, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों गंगनहर की वार्षिक बंदी के चलते गंगा की धारा का प्रवाह थमा हुआ है। मां गंगा में स्नान करने की कामना लेकर हरिद्वार पहुंच रहे…

Read more

Continue reading
नवंबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंक बंद रहेंगे
  • October 25, 2026

अगले महीने यानी नवंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 9 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग