हरिद्वार में सूखी गंगा में चांदी-सोना ढूंढ रहे लोग:बोले- हर साल गंगा बंदी का इंतजार करते हैं, पानी नहीं मिलने से श्रद्धालु हो रहे निराश

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों गंगनहर की वार्षिक बंदी के चलते गंगा की धारा का प्रवाह थमा हुआ है। मां गंगा में स्नान करने की कामना लेकर हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं को घाटों पर पानी कम होने के कारण निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, गंगा की धारा थमने का असर स्थानीय व्यापार पर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बंदी के बीच कुछ ऐसे परिवार भी हैं, जिनके लिए सूखी गंगा किसी उम्मीद से कम नहीं है।

ये लोग गंगा की तलहटी में उतरकर सिक्के, तांबे की वस्तुएं और कभी-कभार सोने-चांदी की छोटी चीजें तलाशते हैं। दिनभर की मेहनत के बाद मिलने वाली इन वस्तुओं से इनके घर का खर्च चलता है और त्योहारों के दिनों में परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है।

गंगा बंदी के दौरान एक ओर जहां उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से घाटों की सफाई, मरम्मत और आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर गंगा की तलहटी में लोगों की एक अलग ही दुनिया नजर आती है।

सुबह होते ही कई लोग अपने परिवारों के साथ गंगा के सूखे हिस्सों में पहुंच जाते हैं। हाथों में छोटी छड़ियां, जालियां और दूसरे साधारण उपकरण लेकर वे मिट्टी और रेत में अपने लिए कमाई तलाशते हैं।

किसी को कुछ सिक्के मिलते हैं, तो किसी के हाथ तांबे की वस्तुएं लगती हैं। कभी किसी को सोने या चांदी की छोटी वस्तु मिल जाने पर पूरे दिन की मेहनत सफल हो जाती है।

Related Posts

चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी:गोरखपुर में बिना सील मतपेटी पर हंगामा, पटना में वोट चोर के नारे; शाम तक आएंगे रुझान
  • October 27, 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस…

Read more

Continue reading
नवंबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंक बंद रहेंगे
  • October 25, 2026

अगले महीने यानी नवंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 9 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें