फिजिकल हेल्थ- सुबह पहला कदम रखते ही एड़ी में दर्द:हो सकता है प्लांटर फेशियाइटिस, डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव

फर्ज कीजिए, सुबह नींद खुली। आपने अंगड़ाई ली और बिस्तर से उतरकर दिन की शुरुआत करने के लिए जमीन पर पैर रखा। लेकिन पहला कदम रखते ही एड़ी में सुई चुभने जैसा तेज दर्द महसूस हुआ। अगर यह दर्द लगभग हर सुबह महसूस हो रहा है या कुछ कदम चलने के बाद तलवे में खिंचाव होने लगता है, तो इसके पीछे प्लांटर फेशियाइटिस हो सकता है।

इसमें पैर के तलवे में एड़ी से लेकर पंजे तक फैले टिश्यू (प्लांटर फैशिया) पर ज्यादा दबाव पड़ने से दर्द और सूजन होती है। गंभीर मामलों में इससे चलना-फिरना मुश्किल हो सकता है।

पीयर-रिव्यू मेडिकल जर्नल ‘अमेरिकन फैमिली फिजिशियन’ के मुताबिक, करीब हर 10 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी-न-कभी यह समस्या होती है।

इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में प्लांटर फेशियाइटिस के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • प्लांटर फेशियाइटिस क्यों होता है?
  • इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं?
  • इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

एक्सपर्ट– डॉ. मिहिर थानवी, कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- कुछ लोगों को सुबह उठने पर एड़ियों में तेज दर्द होता है? इसका क्या कारण है?

जवाब- इसका सबसे कॉमन कारण ‘प्लांटर फेशियाइटिस’ है। इसमें रातभर आराम के बाद पैर के तलवे की नस पर अचानक खिंचाव पड़ने से दर्द महसूस होता है।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस के बारे में विस्तार से बताएं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • प्लांटर फेशियाइटिस एड़ी और तलवे में दर्द की एक कॉमन प्रॉब्लम है।
  • हमारे पैर के तलवे में एड़ी से लेकर उंगलियों तक एक मजबूत टिश्यू होता है, जिसे ‘प्लांटर फैशिया’ कहते हैं।
  • यह टिश्यू चलने, दौड़ने और खड़े रहने पर पैर को सहारा देने का काम करता है।
  • जब इस टिश्यू पर बार-बार ज्यादा दबाव पड़ता है तो इसमें सूजन और दर्द हो सकता है।
  • रातभर आराम के दौरान यह टिश्यू थोड़ा कड़ा हो जाता है।
  • सुबह बिस्तर से उठकर पहला कदम रखते ही इस पर अचानक खिंचाव पड़ता है। इससे एड़ी में तेज चुभन या दर्द महसूस हो सकता है।
  • कुछ देर चलने पर टिश्यू ढीला पड़ने लगता है और दर्द कम हो सकता है। लेकिन ज्यादा देर खड़े रहने या चलने पर फिर बढ़ सकता है।
  • यह समस्या एक या दोनों पैरों में हो सकती है।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस क्यों होता है?

जवाब- इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। सभी कारण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

जवाब- इसकी शुरुआत अक्सर सुबह उठने के बाद एड़ी में दर्द से होती है। आमतौर पर यह दर्द पहला कदम रखते समय सबसे ज्यादा महसूस होता है। लंबे समय खड़े रहने या चलने पर भी दर्द बढ़ सकता है। सभी संकेत ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या ऐसा भी हो सकता है कि किसी को प्लांटर फेशियाइटिस हो और उसके कोई लक्षण न दिखें?

जवाब- हां, कुछ लोगों में प्लांटर फैशिया में बदलाव होने के बावजूद शुरुआत में दर्द या कोई स्पष्ट लक्षण महसूस नहीं होते। कई बार समस्या बढ़ने पर ही इसके लक्षण सामने आते हैं।

सवाल- किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

जवाब- इन स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करें-

  • एड़ी या पैर का दर्द एक हफ्ते से ज्यादा बना रहे।
  • दर्द लगातार बढ़ रहा हो।
  • रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें।
  • चलने में ज्यादा परेशानी हो।
  • एड़ी या तलवे में अचानक तेज सूजन, रेडनेस या गर्माहट महसूस हो।
  • आराम करने के बावजूद दर्द कम न हो।

सवाल- एड़ी के सामान्य दर्द और प्लांटर फेशियाइटिस में क्या अंतर है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

सामान्य दर्द

  • सामान्य एड़ी का दर्द चोट, मोच या अन्य कारणों से होता है।
  • समस्या के अनुसार इसका दर्द हल्का या ज्यादा हो सकता है।

प्लांटर फेशियाइटिस

  • प्लांटर फेशियाइटिस में दर्द अक्सर एड़ी के नीचे होता है।
  • सुबह पहला कदम रखने या लंबे समय आराम के बाद उठने पर यह दर्द ज्यादा महसूस होता है।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस का रिस्क किन्हें ज्यादा होता है?

जवाब- कुछ लोगों में इसका जोखिम दूसरों की तुलना में ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- हमारी कौन-सी आदतें प्लांटर फेशियाइटिस का रिस्क बढ़ाती हैं?

जवाब- रोजमर्रा की कुछ आदतें पैरों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालती हैं। इससे प्लांटर फेशियाइटिस का रिस्क बढ़ता है-

  • बिना वार्म-अप के अचानक एक्सरसाइज या रनिंग शुरू करना।
  • लंबे समय तक लगातार खड़े रहना।
  • लंबे समय तक हार्ड फ्लोर पर नंगे पैर चलना।
  • रोजाना लंबे समय तक हाई हील्स पहनना।
  • एक्सरसाइज के बाद पैरों को पर्याप्त आराम न देना।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- दर्द और पैरों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- इससे बचाव पैरों पर पड़ने वाले अनावश्यक दबाव को कम करने और उनकी देखभाल करने पर निर्भर करता है। ग्राफिक में प्लांटर फेशियाइटिस से बचने के उपाय देखिए-

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस का इलाज क्या है?

जवाब- इलाज का उद्देश्य दर्द कम करना, सूजन कम करना और प्लांटर फैशिया पर पड़ने वाले दबाव को कम करना होता है। इसके लिए डॉक्टर आमतौर पर-

  • आराम करने की सलाह देते हैं।
  • पैरों और पिंडलियों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करवाते हैं।
  • बर्फ की सिकाई की सलाह दे सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर दर्द और सूजन कम करने की दवाएं दे सकते हैं।
  • खास इनसोल वाले शूज या ऑर्थोटिक्स यूज करने की सलाह दे सकते हैं।
  • कुछ मामलों में फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ सकती है।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस में कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं?

जवाब- प्लांटर फैशिया और पिंडली की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने वाली कुछ एक्सरसाइज इसमें फायदेमंद हो सकती हैं, जैसेकि-

काफ स्ट्रेच

  • दीवार के सामने खड़े होकर एक पैर पीछे रखें और एड़ी जमीन पर टिकाएं।
  • आगे वाले घुटने को मोड़ते हुए शरीर को दीवार की ओर ले जाएं और 20-30 सेकेंड रुकें।

टॉवल स्ट्रेच

  • बैठकर पैर सीधा करें और पंजे के चारों ओर टॉवल लपेटें।
  • टॉवल को अपनी ओर धीरे खींचें। 20-30 सेकेंड रोकें और फिर छोड़ें।

टो स्ट्रेच

  • बैठकर प्रभावित पैर को दूसरे पैर की जांघ पर रखें।
  • पैर की उंगलियों को धीरे-धीरे अपनी ओर खींचें और कुछ सेकेंड रोकें।

प्लांटर फैशिया स्ट्रेच

  • बैठकर प्रभावित पैर को दूसरे पैर के ऊपर रखें।
  • हाथ से पैर की उंगलियों को धीरे-धीरे अपनी ओर खींचें, जब तक तलवे में हल्का खिंचाव महसूस न हो।

टेनिस बॉल से फुट रोल

  • पैर के नीचे टेनिस बॉल रखकर हल्का दबाव दें।
  • एड़ी से पंजे की ओर बॉल को धीरे-धीरे आगे-पीछे रोल करें।

वॉटर बॉटल रोल

  • ठंडी पानी की बोतल को पैर के तलवे के नीचे रखें।
  • एड़ी से पंजे तक बोतल को धीरे-धीरे रोल करें।

सवाल- प्लांटर फेशियाइटिस ठीक होने में कितना समय लगता है?

जवाब- ज्यादातर लोगों में कुछ महीनों में धीरे-धीरे सुधार होता है। कुछ मामलों में ज्यादा समय लग सकता है।

सवाल- क्या ठीक होने के बाद यह दोबारा हो सकता है?

जवाब- हां, अगर पैरों पर ज्यादा दबाव पड़े या जोखिम बढ़ाने वाली आदतें जारी रहती हैं तो यह दोबारा हो सकता है।

सवाल- क्या सिर्फ आराम करने से यह ठीक हो जाता है?

जवाब- केवल आराम पर्याप्त नहीं होता। स्ट्रेचिंग, सही फुटवियर और जरूरत के अनुसार अन्य ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है।

सवाल- क्या इस बीमारी में लोग चल या दौड़ नहीं पाते?

जवाब- ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि दर्द के कारण चलने-दौड़ने में परेशानी हो सकती है।

सवाल- क्या पैर की मालिश से राहत मिल सकती है?

जवाब- हां, हल्की मालिश से कुछ लोगों को दर्द और तलवे के खिंचाव में अस्थायी राहत मिल सकती है।

*******************

Related Posts

मिठाई पर चांदी नहीं ‘जहर’:लैब टेस्ट में 99% वर्क नकली, चांदी में एल्युमिनियम और सोने में तांबा-जिंक; लिवर-किडनी खराब होने का खतरा
  • October 27, 2026

राजस्थान में काजू कतली, बर्फी जैसी मिठाइयों पर लगने वाले चांदी और सोने के वर्क एल्युमिनियम और तांबे से तैयार हो रहे हैं। वहीं एल्युमिनियम जिसे खाने से लिवर-किडनी खराब…

Read more

Continue reading
फिजिकल हेल्थ- क्या आपको हार्ट अटैक का रिस्क है:कैल्शियम स्कोर टेस्ट से पता चलेगा, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब
  • October 26, 2026

‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ के मुताबिक, भारत में होने वाली हर चार में से एक मौत का कारण हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियां हैं। चिंता की बात यह है…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग