सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स का महंगाई राहत (डीआर) तीन फीसदी बढ़ा दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुक्रवार को डीए बढ़ाने के आदेश हो गए हैं। इसके साथ ही दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को 7 हजार तक बोनस देने का भी आदेश जारी हो गए।

राजस्थान में करीब 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं। राज्य कर्मचारियों के साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है। इससे सरकार पर करीब 820 करोड़ का आर्थिक भार आएगा।

अब तक राजस्थान में कर्मचारियों को 60 फीसदी डीए और पेंशनर्स को 60 फीसदी महंगाई राहत (डीआर) मिल रहा था। अब बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 63 फीसदी डीए और पेंशनर्स को 63 फीसदी डीआर मिलेगा।

अप्रैल में दो फीसदी बढ़ा था डीए

राज्य सरकार ने इसी साल अप्रैल में कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए दो फीसदी बढ़ाया था। अप्रैल में डीए 58% से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया था।

राजस्थान में पिछले लंबे समय से केंद्र की घोषणा के बाद कुछ समय बाद ही राज्य सरकार भी डीए बढ़ाती रही है। अप्रैल में केंद्र सरकार के डीए बढ़ाने की घोषणा के पांचवें दिन राजस्थान सरकार ने भी DA बढ़ा दिया था।

500 से लेकर 4500 रुपए तक होगा फायदा

डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों और अफसरों को वेतनमान के हिसाब से अलग-अलग फायदा होगा।

एल-1 से लेकर एल-24 तक वेतनमान के हिसाब से अलग-अलग राशि बनती है। डीए बढ़ने से 500 से लेकर 4500 रुपए तक प्रति माह वेतन में बढ़ोतरी होगी।

बढ़ा हुआ डीए जुलाई से लागू होगा

डीए बढ़ाने से चालू वित्त वर्ष में 820 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बढ़ा हुआ डीए जुलाई से लागू होगा। जुलाई से अक्टूबर तक के DA का बकाया कर्मचारियों के GPF (सामान्य भविष्य निधि) खातों में जमा किया जाएगा। बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ नकद दिया जाएगा। पेंशनभोगियों को 1 जुलाई से बढ़ा हुआ DR नकद में दिया जाएगा।

6 लाख कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपए तक एडहॉक बोनस

6 लाख कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपए तक एडहॉक बोनस मिलेगा। बोनस का लाभ पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 तक के कर्मचारियों को ही मिलता है। चालू वित्त वर्ष में बोनस से सरकार पर 406 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बोनस का 75% हिस्सा नकद दिया जाएगा, और 25% हिस्सा कर्मचारियों के GPF खातों में जमा किया जाएगा।

Related Posts

प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’
  • October 31, 2026

झालावाड़ में सरपंच का चुनाव लड़ने की इच्छुक महिला वक्त पर पर्चा भरना भूल गई। चूरू में राठौड़ साहब की पुत्रवधु ने ‘सलाम वालेकुल’ कहकर इस्तकबाल किया। सांसद उम्मेदाराम की…

Read more

Continue reading
अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी
  • October 30, 2026

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते में उसके 10 से ज्यादा सैन्य मालवाहक विमान दक्षिणी इजराइल के एयरबेस पर उतरे हैं। इसी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

  • October 31, 2026
जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

  • October 31, 2026
जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

  • October 31, 2026
राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

  • October 31, 2026
सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

  • October 31, 2026
प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी

  • October 31, 2026
जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी