
जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एमबीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला (23) ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली यशस्वी का कुछ दिन पहले ही प्लेसमेंट (जॉब) हुआ था। हादसे से कुछ सेकेंड पहले वो दोस्तों से खुश होकर बात कर रही थी, फिर क्लास से निकलकर ऊपर चली गई।
हादसे के बाद प्रशासन ने बच्चों की छुट्टी कर दी। शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्टूडेंट की बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।








