
नैनवां पुलिस थाने में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। शाम 5:30 बजे गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया (एकता नगर) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में सीएलजी सदस्य, युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक साथ परेड का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में थानाधिकारी हेमराज मीणा, डीएसपी ओमप्रकाश, आबिद हुसैन, प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस, विजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल नैनवां, पार्षद अटल सोनी, राजवीर चौधरी, राजदीप सिंह नरूका और कन्हैयालाल गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों और यूनिटों को सामुदायिक कार्यक्रम कर एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाने और एकता दिवस की शपथ दिलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नैनवां थाने में कार्यक्रम हुआ। इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता मजबूत करने में दिए योगदान को याद किया गया।






