
दबलाना में श्री लालबाई क्रिकेट क्लब की ओर से दबलाना प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2 नवंबर से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
टूर्नामेंट सुहरी रोड स्थित दबलाना फील्ड पर होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इसमें क्षेत्र की करीब 30 टीमों के खेलने की संभावना है।
विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर टीम के लिए एंट्री फीस 1500 रुपए तय की गई है।
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। क्लब के सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।






