बूंदी में राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़े युवा:रन फॉर यूनिटी में दिखा जोश, विशाल और साक्षी बने विजेता

सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश, बूंदी में युवाओं ने लगाई दौड़।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर बूंदी में जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई। ईश्वरी सिंह खेल संकुल से शुरू हुई दौड़ में युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विशाल वर्मा ने पहला और बालिका वर्ग में साक्षी पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत में स्काउट सीओ प्रदीप चित्तौड़ा ने अतिथियों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा और पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने नागरिकों और युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली दौड़

रन फॉर यूनिटी ईश्वरी सिंह खेल संकुल से शुरू होकर खोजा गेट, अंबेडकर सर्किल, लंका गेट रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम, श्रीराम मेडिकल, अहिंसा सर्किल और सर्किट हाउस होते हुए वापस खेल संकुल पहुंची। इसमें जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, एक्सईएन जेवीवीएनएल राजेंद्र बैरवा, एक्सईएन नगर परिषद धर्मेंद्र मीणा और बूंदी खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल भी शामिल हुए।

प्रशासन संग प्रतिभागियों ने ली एकता और अखण्डता की शपथ।

प्रशासन संग प्रतिभागियों ने ली एकता और अखण्डता की शपथ।

युवाओं में एकता की भावना मजबूत करना उद्देश्य

जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना और जाति, धर्म व क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों को एकजुट करना था।

विशाल वर्मा और साक्षी पाल रहे प्रथम

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विशाल वर्मा ने पहला, नीरज ने दूसरा और चेतराम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में साक्षी पाल प्रथम, लविशा द्वितीय और तनु मालव तृतीय स्थान पर रहीं। समापन पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

अधिकारी, खिलाड़ी और स्वयंसेवक रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तँवर, सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा और जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, माय भारत के स्वयंसेवक, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों व युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र योगी ने किया।

Related Posts

सुवानिया स्कूल में रन फॉर यूनिटी निकाली:सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; क्विज में बालिका समूह जीता, स्टूडेंट्स को पुरस्कार मिले
  • October 31, 2026

नैनवां ब्लॉक के सुवानिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रन फॉर यूनिटी…

Read more

Continue reading
नमाना में धान के खेत पर डीएसआर का प्रदर्शन:किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
  • October 31, 2026

नमाना गांव में किसान के खेत पर डीएसआर डेमो और कंट्रोल प्लॉट का प्रदर्शन किया गया। दोनों प्लॉटों का अवलोकन कर फसल की स्थिति की तुलना की गई। यह कार्यक्रम…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुवानिया स्कूल में रन फॉर यूनिटी निकाली:सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; क्विज में बालिका समूह जीता, स्टूडेंट्स को पुरस्कार मिले

  • October 31, 2026
सुवानिया स्कूल में रन फॉर यूनिटी निकाली:सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; क्विज में बालिका समूह जीता, स्टूडेंट्स को पुरस्कार मिले

नमाना में धान के खेत पर डीएसआर का प्रदर्शन:किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

  • October 31, 2026
नमाना में धान के खेत पर डीएसआर का प्रदर्शन:किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

बूंदी में राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़े युवा:रन फॉर यूनिटी में दिखा जोश, विशाल और साक्षी बने विजेता

  • October 31, 2026
बूंदी में राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़े युवा:रन फॉर यूनिटी में दिखा जोश, विशाल और साक्षी बने विजेता

नैनवां के ध्यानचंद क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग:आरडी अकैडमी जयपुर ने नैनवां को 11 रन से हराया, मोमिन उल खान ने 4 विकेट लिए

  • October 31, 2026
नैनवां के ध्यानचंद क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग:आरडी अकैडमी जयपुर ने नैनवां को 11 रन से हराया, मोमिन उल खान ने 4 विकेट लिए

नैनवां थाने में एकता परेड का लाइव प्रसारण दिखाया:सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

  • October 31, 2026
नैनवां थाने में एकता परेड का लाइव प्रसारण दिखाया:सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

दबलाना में 2 नवंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में 30 टीम लेंगी भाग, विजेता को 21 हजार रुपए मिलेंगे

  • October 31, 2026
दबलाना में 2 नवंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में 30 टीम लेंगी भाग, विजेता को 21 हजार रुपए मिलेंगे