
SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग जुटने लगे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के घर प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। कुछ देर में मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू होगा।
राहुल ने पोस्ट किया-
दिल्ली, तैयार हो जाओ। वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं। मगर, आना जरूर है।
कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने रैली से कारोबार और ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने की आशंका जताई है। चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि इससे 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुए हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।








