चक्रवात मुरासु चेन्नई से सिर्फ 200km दूर:आज रात आंध्र तट से टकराएगा, MP-छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश; यूपी के 10 शहरों में कोहरा

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मुरासु’ सिर्फ 24 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 5:30 बजे यह तमिलनाडु के चेन्नई से 200 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 210 किलोमीटर दूर था। तूफान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

इसके आज रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच आंध्र के ओंगोल तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इस तूफान का नाम भारत ने रखा है। तमिल भाषा में ‘मुरासु’ का मतलब युद्ध का नगाड़ा होता है। बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ आया था।

मुरासु का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दिखेगा। इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। ओडिशा में 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का दौर रह सकता है।

इधर, उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर समेत 10 शहरों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। बिहार के सुपौल में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 60 मीटर रही। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत 5 पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

दिल्ली की हवा फिर बहुत खराब, AQI 396 तक पहुंचा

दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 428 तक पहुंच गया। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। सबसे ज्यादा AQI 396 रोहिणी में दर्ज किया गया, जबकि अलीपुर में यह 375 और विवेक विहार में 370 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, अक्षरधाम और ITO में AQI 349 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और जनपथ में यह 335 रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट…

3 नवंबर

  • आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवाएं चलेंगी, रफ्तार 100kmph पहुंच सकती है।
  • तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट है।

4 नवंबर

  • आंध्र प्रदेश में आंधी-बारिश तूफान का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है।
  • सेंट्रल महाराष्ट्र, विदर्भ, नार्थ कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, आंध्रप्रदेश और केरल में यलो अलर्ट है।देशभर से मौसम की तस्वीरें
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के असर से तेलंगाना के हनुमाकोंडा में हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है।

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के असर से तेलंगाना के हनुमाकोंडा में हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है।

ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात हैं। रेस्क्यू टीमों ने रविवार को बाढ़ में फंसे 10 लोगों को बचाया।

ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात हैं। रेस्क्यू टीमों ने रविवार को बाढ़ में फंसे 10 लोगों को बचाया।

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के तालाला में तीन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है।

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के तालाला में तीन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है।

यूपी के वाराणसी में रविवार रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

यूपी के वाराणसी में रविवार रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

वाराणसी में रविवार रात 8:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

वाराणसी में रविवार रात 8:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

Related Posts

कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड
  • November 15, 2026

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन…

Read more

Continue reading
श्रीगंगानगर में सुबह बारिश, माउंटआबू सबसे ठंडा:आज और कल भी बरसात का अलर्ट, दिन के तापमान में गिरावट
  • November 14, 2026

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर पड़ रहा है। राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट है। सबसे पहले देखिए- आज…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे