जरूरत की खबर- दिवाली शॉपिंग में पैसे कैसे बचाएं:फिजूलखर्ची से बचें, न करें ये 10 गलतियां, कुछ भी खरीदने से पहले पूछें ये 5 सवाल

दिवाली के मौके पर बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर्स चल रहे हैं। इस चक्कर में अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी करते हैं और सस्ते के चक्कर में गैरजरूरी सामान भी खरीद लेते हैं। इससे त्योहार का बजट बिगड़ जाता है और बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हालांकि, थोड़ी समझदारी और पहले से की गई तैयारी से दिवाली की शॉपिंग में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। इसके लिए बजट तय करने से लेकर सही ऑफर चुनने तक कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में दिवाली शॉपिंग टिप्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • दिवाली की शॉपिंग का बजट कैसे बनाएं?
  • दिवाली के बाद जेब खाली न हो, इसके लिए किन गलतियों से बचें?

एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद

सवाल- दिवाली की शॉपिंग का बजट कैसे बनाएं, ताकि महीने का बाकी खर्च न बिगड़े?

जवाब- दिवाली पर खर्च का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • पहले किराया, राशन, बिजली, स्कूल फीस, दवाइयों और EMI जैसे जरूरी खर्च अलग रखें।
  • उसके बाद ही दिवाली की खरीदारी के लिए रकम तय करें।
  • कपड़े, गिफ्ट, सजावट, मिठाई और बाहर खाने के लिए अलग-अलग रकम तय करें।
  • बजट बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट को अपनी क्षमता न मानें।
  • त्योहार के बाद आने वाले बिलों और महीने के आखिरी हफ्ते के खर्च का पैसा बचाकर रखें।

बजट का एक उदाहरण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- शॉपिंग की लिस्ट कैसे बनाएं, ताकि बाजार जाकर गैरजरूरी सामान न खरीदें?

जवाब- बाजार में कई चीजें ऐसी दिखती हैं, जिनकी घर में जरूरत नहीं होती, लेकिन अक्सर लोग खरीद लेते हैं। इसलिए पहले से लिस्ट बनाना जरूरी है। लिस्ट बनाने के दौरान तीन नियम ध्यान रखें-

जरूरी: जिन चीजों के बिना त्योहार की तैयारी अधूरी है।

जरूरत: जिन चीजों को बदलना या नया लेना वाकई जरूरी है।

सिर्फ अच्छा लग रहा: जो चीज पसंद तो है, लेकिन अभी जरूरी नहीं।

दिवाली शॉपिंग से पहले चेक करें ये चीजें

  • पिछले साल के दीये, लाइटें, सजावट और पूजा का सामान।
  • अलमारी में मौजूद कपड़े, जिन्हें त्योहार पर पहना जा सकता है।
  • रसोई में मौजूद आटा, तेल, मसाले, ड्राई फ्रूट और दूसरे स्टेपल।

ध्यान रखें- लिस्ट में हर चीज के आगे उसकी अधिकतम कीमत लिखें। अगर सामान उससे महंगा है, तो दूसरा विकल्प देखें या खरीदारी टाल दें।

सवाल- ऑनलाइन शॉपिंग या बाजार, कहां खरीदारी करना ज्यादा फायदेमंद है?

जवाब- यह सामान और उसकी कीमत पर निर्भर करता है। सिर्फ ऑनलाइन डिस्काउंट या दुकान पर मोलभाव के आधार पर फैसला न करें। इसे ऐसे समझिए-

ऑनलाइन खरीदारी कब फायदेमंद?

  • जब एक ही सामान की कीमत कई वेबसाइट्स पर समान हो।
  • जब डिलीवरी चार्ज जोड़ने के बाद भी कीमत कम हो।
  • जब रिटर्न और रिप्लेसमेंट की शर्तें स्पष्ट हों।
  • जब अधिकृत विक्रेता से सामान और वैलिड वारंटी मिल रही हो।

स्थानीय बाजार कब बेहतर?

  • जब कपड़े पहनकर फिटिंग जांचनी हो।
  • जब सामान देखकर उसकी क्वालिटी परखनी हो।
  • जब दुकानदार उचित छूट देने को तैयार हो।
  • जब डिलीवरी का इंतजार किए बिना सामान चाहिए।

सवाल- दिवाली पर कपड़े और जूते खरीदते समय पैसे कैसे बचाएं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग बजट तय करें।
  • पहले अलमारी में मौजूद कपड़े देखें। पुराने कुर्ते के साथ नया दुपट्टा या नई एक्सेसरी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऐसे कपड़े चुनें, जिन्हें दिवाली के बाद भी ऑफिस, समारोह में या डेली पहन सकें।
  • सिर्फ एक त्योहार के लिए महंगे जूते या बैग न खरीदें।
  • कपड़ों पर छूट देखकर खरीदने की बजाय फिटिंग, क्वालिटी और इस्तेमाल की संभावना देखें।
  • बच्चों के लिए ज्यादा महंगे कपड़े खरीदने से पहले यह देखें कि वे उन्हें कितने समय तक फिट आएंगे।

सवाल- दिवाली पर किराने का सामान खरीदते समय कैसे बचत करें?

जवाब- दिवाली पर ग्रॉसरी का खर्च बढ़ जाता है, लेकिन शॉपिंग के दौरान कुछ बातों काे ध्यान में रखकर फिजूलखर्ची से बच सकते हैं-

सवाल- दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने में पैसे कैसे बचाएं?

जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • पहले तय करें कि किसे गिफ्ट देना है।
  • हर गिफ्ट के लिए अधिकतम रकम तय करें।
  • महंगी पैकिंग की बजाय साफ-सुथरी, साधारण पैकिंग चुनें।
  • सिर्फ सामाजिक दबाव में महंगा गिफ्ट न खरीदें।

कम बजट में दिवाली गिफ्ट के ऑप्शन

  • दीये और कैंडल।
  • मिठाई का छोटा डिब्बा।
  • ड्राई फ्रूट्स का छोटा पैक।
  • छोटा इनडोर प्लांट।
  • पूजा की थाली।
  • रंगोली सेट।
  • छोटी टेबल क्लॉक।

सवाल- दिवाली पर कम बजट में घर की सजावट कैसे करें?

जवाब- हर साल नए डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने की बजाय पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने से काफी बचत हो सकती है। इसे ऐसे समझिए-

  • पिछले साल के दीये, झालर, लाइटें और सजावटी सामान पहले चेक करें।
  • पुराने कांच के जार या बोतलों को साफ करके सजावट में इस्तेमाल करें।
  • घर में मौजूद कपड़े से छोटे सजावटी कवर या तोरण बनाएं।
  • रंगोली के लिए घर में उपलब्ध सुरक्षित रंग या फूलों की पंखुड़ियां इस्तेमाल करें।
  • जरूरत के मुताबिक कुछ अच्छी क्वालिटी वाली लाइटें खरीदें, हर कमरे के लिए नई झालर न खरीदें।
  • सजावट का सामान खरीदते समय उसकी क्वालिटी और अगले साल इस्तेमाल की संभावना देखें।
  • सिर्फ ट्रेंड या छूट देखकर लाइटें और डेकोरेशन का सामान न खरीदें।

सवाल- दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल या घरेलू उपकरण खरीदने में बचत कैसे करें?

जवाब- डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदने की बजाय यह देखें कि नया सामान वाकई जरूरी है या नहीं। साथ ही ये 5 बातें ध्यान रखें-

  • एक ही मॉडल की कीमत कम-से-कम 2-3 दुकानों या वेबसाइट पर देखें।
  • पुराने मॉडल और नए मॉडल की सुविधाओं का अंतर समझें।
  • बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक की शर्तें पढ़ें।
  • डिलीवरी, इंस्टॉलेशन और दूसरे फीस जोड़कर फाइनल कीमत निकालें।
  • वारंटी, सर्विस नेटवर्क और रिटर्न पॉलिसी जांचें।

ध्यान रखें, अगर पुराना उपकरण ठीक काम कर रहा है तो उसे बदलने की बजाय सर्विस कराना बेहतर है।

सवाल- दिवाली शॉपिंग में ऑफर्स और डिस्काउंट के झांसे से कैसे बचें?

जवाब- हर बड़ा डिस्काउंट हमेशा बचत नहीं होता है। कुछ ऑफर्स हमें जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले खुद से कुछ सवाल जरूर पूछें-

ऑफर्स और डिस्काउंट के झांसे से कैसे बचें?

  • दूसरी दुकानों पर उसी मॉडल की कीमत जांचें।
  • एक के साथ एक मुफ्त में देखें कि दोनों चीजों की जरूरत है या नहीं।
  • सिर्फ ऑफर पूरा करने के लिए अतिरिक्त सामान न खरीदें।
  • जल्दबाजी या सीमित समय के दबाव में खरीदारी न करें।

सवाल- दिवाली के बाद जेब खाली न हो, इसके लिए कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए?

जवाब- दिवाली की खरीदारी में छोटी-छोटी गलतियां बजट बिगाड़ सकती हैं। इसके लिए इन गलतियों से बचें-

सवाल- अगर दिवाली की शॉपिंग का बजट सिर्फ 3 या 5 हजार हो तो खरीदारी कैसे प्लान करें?

जवाब- इसे ऐसे समझिए-

तीन हजार का बजट

  • कपड़े या जरूरी एक्सेसरी ₹800
  • किराना और मिठाई ₹900
  • पूजा और सजावट ₹400
  • छोटे गिफ्ट ₹400
  • अतिरिक्त खर्च ₹500

5 हजार का बजट

  • कपड़े और जूते ₹1,500
  • किराना और मिठाई ₹1,200
  • गिफ्ट ₹800
  • पूजा और सजावट ₹500
  • अतिरिक्त खर्च ₹1,000

ये सिर्फ एक उदाहरण है। इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।

Related Posts

मेंटल हेल्थ- दिवाली के बाद से उदास हूं:इंस्टा पर लोगों के सेलिब्रेशन फोटोज देख दुख होता है, सबकी दिवाली रंगीन, मेरी कितनी फीकी
  • November 13, 2026

सवाल- मैं 29 साल की हूं और अपने पति के साथ एक छोटे से किराए के फ्लैट में रहती हूं। हम अपनी आमदनी के हिसाब से अच्छी जिंदगी जी रहे…

Read more

Continue reading
रिलेशनशिप एडवाइज- इस दिवाली ससुराल नहीं जाना:अपने घर पर अकेले त्योहार मनाना था, लेकिन घरवाले मुंह फुलाकर बैठ गए, मैं क्या करूं
  • November 4, 2026

सवाल- मैं 32 साल की हूं। मेरी शादी को चार साल हो गए हैं। दिवाली पर हर साल हम कभी मेरे मायके तो कभी ससुराल जाते हैं। वहां रिश्तेदारों से…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे