महंगाई और दुनिया का तनाव बेअसर, अक्टूबर में जमकर खरीदारी:GST कलेक्शन 23% बढ़ा; कार बिक्री, UPI और बिजली की खपत ने भी रिकॉर्ड बनाया

देश में महंगाई, ऊंची ब्याज दरों और दुनिया में चल रहे तनाव के बावजूद लोगों ने अक्टूबर में जमकर खरीदारी की। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक रही। इसका असर GST कलेक्शन, कारों की बिक्री, डिजिटल पेमेंट और बिजली की खपत के आंकड़ों में भी दिखा।

अक्टूबर में देश का GST कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 22.9% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी महीने यह करीब 1.88 लाख करोड़ रुपए था। यह बढ़ोतरी बताती है कि त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी अच्छी रही।

कारों की बिक्री 5.30 लाख यूनिट तक पहुंची

अक्टूबर में देश में 5.25 से 5.30 लाख कारें बिकीं। यह एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। पिछले साल अक्टूबर में करीब 4.65 लाख कारें बिकी थीं। इस बार बिक्री में 13 से 14% की बढ़ोतरी हुई। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अक्टूबर में 2.24 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके। वाहन पोर्टल (VAHAN) के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

UPI से रोजाना ₹1 लाख करोड़ का लेनदेन

डिजिटल पेमेंट में भी नया रिकॉर्ड बना। अक्टूबर में UPI के जरिए 25.47 अरब यानी 2,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। यह पिछले साल के मुकाबले 23% ज्यादा है। इन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹31.53 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ, जो सालाना आधार पर 16% ज्यादा है। पहली बार UPI से रोजाना औसतन ₹1 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ।

बिजली की खपत 22% बढ़ी

अक्टूबर में देश में बिजली की खपत पिछले साल के मुकाबले करीब 22% बढ़कर 160 अरब यूनिट हो गई। वहीं, डीजल की बिक्री में भी 11.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में देश में खरीदारी, कारोबार और आर्थिक गतिविधियां तेज रहीं। महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच भी त्योहारी सीजन में लोगों ने खर्च करने में हाथ नहीं खींचा।

Related Posts

आपका पैसा- पर्सनल लोन रिजेक्ट होने की 10 वजहें:9 चीजों के आधार पर बैंक करते फैसला, फाइनेंशियल एडवाइजर से समझें क्रेडिट का गणित
  • November 14, 2026

सोचिए, आपके पास एक अच्छी नौकरी है। हर महीने तय तारीख पर खाते में सैलरी भी आती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर जब आप बैंक से पर्सनल लोन के लिए…

Read more

Continue reading
जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
  • October 22, 2026

देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे