आपका पैसा- पर्सनल लोन रिजेक्ट होने की 10 वजहें:9 चीजों के आधार पर बैंक करते फैसला, फाइनेंशियल एडवाइजर से समझें क्रेडिट का गणित

सोचिए, आपके पास एक अच्छी नौकरी है। हर महीने तय तारीख पर खाते में सैलरी भी आती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर जब आप बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपका आवेदन रिजेक्ट कर देता है। यह स्थिति किसी के भी साथ हो सकती है। अक्सर लोग मानते हैं कि रेगुलर इनकम और नौकरी होने पर लोन मिलना तय है, लेकिन बैंक का हिसाब-किताब अलग होता है।

दरअसल, पर्सनल लोन लेने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हुई है। लेकिन आवेदन करना और लोन मंजूर होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। बैंक लोन देने से पहले कई पहलुओं पर गौर करते हैं।

इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में पर्सनल लोन रिजेक्ट होने की वजहों पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • लोन रिजेक्ट होने पर क्या करें?
  • क्या एक बार लोन रिजेक्ट होने के बाद दोबारा लोन मिल सकता है?

एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद

सवाल- पर्सनल लोन क्या होता है?

जवाब- इसे पाॅइंटर्स से समझिए-

  • यह एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन है। इसे लेने के लिए आमतौर पर किसी संपत्ति या गारंटी को गिरवी नहीं रखना पड़ता।
  • बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन आवेदक की आय, नौकरी, क्रेडिट स्कोर और कर्ज चुकाने की क्षमता के आधार पर इसे मंजूर करते हैं।
  • चूंकि इसमें कोई सिक्योरिटी नहीं होती, इसलिए इसकी ब्याज दरें होम लोन या गोल्ड लोन जैसे सिक्योर्ड लोन की तुलना में आमतौर पर ज्यादा होती हैं।
  • पर्सनल लोन की राशि तय अवधि में EMI के जरिए चुकानी होती है।

सवाल- पर्सनल लोन किन-किन चीजों के लिए लिया जा सकता है?

जवाब- जरूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्तिगत खर्च को पूरा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राफिक में देखिए किन जरूरतों के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं-

सवाल- पर्सनल लोन लेने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?

जवाब- इसके लिए आवेदक को अपनी पहचान, पता, आय और फाइनेंशियल कंडीशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं। ग्राफिक में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देखिए-

सवाल- बैंक पर्सनल लोन मंजूर करने से पहले किन चीजों को चेक करते हैं?

जवाब- बैंक लोन मंजूर करने से पहले आवेदक की आर्थिक स्थिति और लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करते हैं। वे यह देखते हैं कि आवेदक तय समय पर EMI चुका पाएगा या नहीं। इसके लिए बैंक किन बातों की जांच करते हैं, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- पर्सनल लोन रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजहें क्या हैं?

जवाब- इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर बैंक तब लोन देने से बचते हैं, जब उन्हें लगता है कि आवेदक के लिए EMI चुकाना मुश्किल हो सकता है या लोन डिफॉल्ट होने का जोखिम ज्यादा है। कई बार अच्छी इनकम होने के बावजूद कमजोर क्रेडिट प्रोफाइल के कारण भी लोन मंजूर नहीं होता। लोन रिजेक्शन की सभी वजहें ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या सिर्फ खराब CIBIL स्कोर से लोन रिजेक्ट हो सकता है?

जवाब- हां, खराब CIBIL स्कोर लोन रिजेक्ट होने की एक बड़ी वजह हो सकता है। इससे बैंक को लगता है कि आवेदक ने पहले कर्ज चुकाने में लापरवाही की है। हालांकि, सिर्फ CIBIL स्कोर ही लोन मंजूरी का आधार नहीं होता। बैंक आवेदक की आय, मौजूदा कर्ज और EMI चुकाने की क्षमता भी देखते हैं।

सवाल- CIBIL स्कोर क्या होता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • CIBIL स्कोर तीन अंकों का एक नंबर होता है।
  • यह किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री और कर्ज चुकाने के रिकॉर्ड के आधार पर तय किया जाता है।
  • यह स्कोर आमतौर पर 300-900 के बीच होता है।
  • बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन इसी स्कोर की मदद से यह आकलन करते हैं कि आवेदक ने पहले लिए गए लोन और क्रेडिट कार्ड के बिल समय पर चुकाए हैं या नहीं।
  • आमतौर पर CIBIL स्कोर जितना ज्यादा होता है, व्यक्ति की क्रेडिट प्रोफाइल उतनी ही बेहतर मानी जाती है।

सवाल- लोन अप्रूव होने के लिए CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए?

जवाब- पर्सनल लोन के लिए आमतौर पर 750 या उससे ज्यादा CIBIL स्कोर अच्छा माना जाता है। हालांकि, लोन मंजूरी के लिए कोई एक तय न्यूनतम स्कोर नहीं होता। अलग-अलग बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन रिस्क आकलन के आधार पर फैसला लेते हैं।

सवाल- CIBIL स्कोर खराब कैसे होता है?

जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति अपने लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान कितनी जिम्मेदारी से करता है, जैसेकि-

  • EMI या क्रेडिट कार्ड बिल समय पर न चुकाना।
  • बार-बार भुगतान में देरी करना।
  • क्रेडिट कार्ड की लिमिट का ज्यादा यूज करना।
  • एक साथ कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना।
  • लोन सेटलमेंट या डिफॉल्ट का रिकॉर्ड होना।

ये सभी चीजें CIBIL स्कोर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

सवाल- डेट-टू-इनकम (DTI) रेशियो क्या होता है?

जवाब- यह रेशियो बताता है कि मंथली इनकम का कितना हिस्सा पहले से लोन की EMI और अन्य कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है। बैंक इसकी मदद से यह आकलन करते हैं कि नया लोन लेने के बाद भी आप EMI आसानी से चुका पाएंगे या नहीं।

आमतौर पर DTI रेशियो जितना कम होता है, उतना बेहतर माना जाता है। वहीं, आय की तुलना में कर्ज का बोझ ज्यादा होने पर लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है।

सवाल- कितना DTI सुरक्षित माना जाता है?

जवाब- आमतौर पर 30% से कम DTI रेशियो अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आय की तुलना में छोटा हिस्सा ही EMI और कर्ज चुकाने में जा रहा है। हालांकि अलग-अलग बैंक अपने नियमों के अनुसार इसका आकलन करते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुए से जुड़े ट्रांजैक्शन दिखने पर भी लोन रिजेक्ट हो सकता है?

जवाब- हां, ऐसा हो सकता है। लोन आवेदन की रिव्यू के दौरान बैंक कई मामलों में बैंक स्टेटमेंट भी देखते हैं। अगर खाते में ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुए से जुड़े ट्रांजैक्शन बार-बार दिखाई देते हैं, तो इससे आवेदक की फाइनेंशियल डिसिप्लिन को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

हालांकि, सिर्फ ऐसे ट्रांजैक्शन दिखने भर से लोन अपने आप रिजेक्ट नहीं होता। बैंक हर आवेदन का इवैल्यूएशन उसकी पूरी फाइनेंशियल प्रोफाइल को ध्यान में रखकर करते हैं।

सवाल- क्या बाय नाउ पे लेटर (BNPL) का भी असर पड़ता है?

जवाब- हां, कई BNPL एक तरह के शॉर्ट-टर्म क्रेडिट की तरह काम करते हैं। अगर इनमें भुगतान समय पर नहीं किया जाता या ऐसे कई खाते एक साथ चल रहे हों, तो यह आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को प्रभावित कर सकता है।

सवाल- बैंक किसी आवेदन को रिजेक्ट करने का अंतिम फैसला किन आधारों पर लेता है?

जवाब- हर बैंक का अपना रिस्क एसेसमेंट मॉडल होता है, जिसके तहत आवेदक से जुड़ी अलग-अलग जानकारियों को एक साथ देखकर फैसला लिया जाता है। इसी आधार पर बैंक तय करता है कि लोन मंजूर किया जाए या नहीं या फिर मांगी गई राशि से कम लोन दिया जाए। इसलिए एक बैंक से रिजेक्ट हुआ आवेदन दूसरे बैंक या NBFC में मंजूर भी हो सकता है।

सवाल- लोन रिजेक्ट होने पर क्या करें?

जवाब- सबसे पहले इसकी वजह समझने की कोशिश करें। कई बार छोटी-सी गलती, अधूरी जानकारी या कमजोर क्रेडिट प्रोफाइल के कारण भी आवेदन खारिज हो सकता है। ग्राफिक में देखिए क्या जरूरी कदम उठाने चाहिए-

सवाल- क्या एक बार लोन रिजेक्ट होने के बाद दोबारा लोन मिल सकता है?

जवाब- हां, एक बार लोन रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में कभी लोन नहीं मिलेगा। अगर रिजेक्शन की वजह को पहचानकर उसे सुधार लिया जाए, तो दोबारा आवेदन करने पर लोन मंजूर हो सकता है। हालांकि, दोबारा आवेदन करने से पहले कुछ समय इंतजार करना और अपनी फाइनेंशिल कंडीशन को मजबूत करना बेहतर होता है।

Related Posts

महंगाई और दुनिया का तनाव बेअसर, अक्टूबर में जमकर खरीदारी:GST कलेक्शन 23% बढ़ा; कार बिक्री, UPI और बिजली की खपत ने भी रिकॉर्ड बनाया
  • November 2, 2026

देश में महंगाई, ऊंची ब्याज दरों और दुनिया में चल रहे तनाव के बावजूद लोगों ने अक्टूबर में जमकर खरीदारी की। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक रही। इसका असर…

Read more

Continue reading
जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
  • October 22, 2026

देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे