जयपुर में एक लाख 11 हजार रुपए किलो की मिठाई:24 कैरेट सोने का वर्क, एक पीस 3500 का; चांदी भस्म की कीमत 75 हजार

जयपुर में दीपावली पर 24 कैरेट सोने के वर्क, चांदी भस्म की मिठाई की भी डिमांड है। इसमें ‘स्वर्ण प्रसादम’ मिठाई की कीमत एक लाख 11 हजार रुपए प्रति किलो है। ऐसे में इसका एक पीस 3500 रुपए का है। वहीं चांदी भस्म की कीमत 75 हजार रुपए किलो है। इसका एक पीस 1550 रुपए तक है।

ड्राई फ्रूट्स से बनी ये प्रीमियम मिठाइयां ज्वेलरी गिफ्ट बॉक्स में पैकिंग होती हैं। इनकी डिमांड शहर के बाहर के कस्टमर से भी आ रही है। दुकान संचालकों के अनुसार इसके लिए देशभर से ऑर्डर मिल रहे हैं।

इनके अलावा काजू तरबूज, काजू आम, बादाम टोकरी और अलग-अलग फ्लेवर वाली काजू कतली की भी डिमांड है।

हेल्थ के प्रति जागरूक और पारंपरिक मिठाइयों के विकल्प की तलाश के चलते इन प्रीमियम मिठाइयों को गिफ्ट के तौर पर कस्टमर पसंद कर रहे हैं।

मंदिर से लाते हैं सोने का वर्क

वैशाली नगर स्थित त्योहार स्वीट्स शॉप पर ‘स्वर्ण प्रसादम’ नाम से खास मिठाई तैयार की गई है। इसमें महंगे ड्राई फ्रूट्स के साथ खाने योग्य गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। मिठाई पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया जाता है। घी वालों का रास्ता में जैन मंदिर है, वहां से गोल्ड वर्क आता है।

इसमें चिलगोजा और प्रीमियम केसर भी डाले जाते हैं। चिलगोजा की कीमत करीब 25 हजार रुपए प्रति किलो बताई गई है। यह मिठाई ऑर्डर मिलने पर ही तैयार की जाती है। शॉप ऑनर के अनुसार- इसके ऑर्डर पूरे साल मिलते हैं। जयपुर से बाहर भी इसकी मांग है।

चांदी भस्म: 75 हजार रुपए किलो कीमत

‘चांदी भस्म’ में बादाम का इस्तेमाल होता है और ऊपर सिल्वर वर्क लगाया जाता है। इसकी कीमत 75 हजार रुपए प्रति किलो है। एक पीस की कीमत 1550 रुपए बताई गई है।

चांदी भस्म की कीमत 75 हजार रुपए किलो है।

चांदी भस्म की कीमत 75 हजार रुपए किलो है।

रत्नों से प्रेरित ‘नवरत्न’ मिठाई: प्राइस 3333 रुपए प्रति किलो

त्योहार स्वीट्स ने काजू कतली को अलग अंदाज में पेश करते हुए नौ पीस का ‘त्योहार नवरत्न’ तैयार किया है। इसका आधार काजू कतली है। हर पीस को अलग रंग और फ्लेवर दिया गया है। सफायर को केसर फ्लेवर में पीले रंग, हेसोनाइट को ब्राउन रंग में क्रैनबेरी के साथ और एमरल्ड को पिस्ता फ्लेवर में बनाया गया है।

वहीं कोरल में स्ट्रॉबेरी, रूबी में रोज पेटल, ब्लू सफायर में ब्लूबेरी और कैट्स आई में कॉफी फ्लेवर रखा गया है। डायमंड को सिल्वर वर्क से सजाया गया है, जबकि पर्ल को सादी काजू कतली के रूप में बनाया गया है। इसकी कीमत 3333 रुपए प्रति किलो है।

‘नवरत्न’ मिठाई में 9 तरह के पीस होते हैं।

‘नवरत्न’ मिठाई में 9 तरह के पीस होते हैं।

सिक्के जैसी ‘अशर्फी’ मिठाई: एक पीस की कीमत 1111 रुपए

बादाम से बनी ‘अशर्फी’ मिठाई को शगुन के सिक्के की तरह तैयार किया गया है। इसका आकार गोल्ड कॉइन जैसा है और ऊपर गोल्ड वर्क लगाया जाता है। एक पीस का वजन करीब नौ ग्राम है और कीमत 1111 रुपए रखी गई है।

9 पीस के पैक की कीमत 9999 रुपए है। इसे दीपावली के मौके पर लॉन्च किया गया है। शॉप ऑनर के मुताबिक- इसकी शेल्फ लाइफ 15 से 20 दिन है। इसे लग्जरी गिफ्टिंग के लिए पसंद किया जा रहा है।

अशर्फी मिठाई के 9 पीस की कीमत 9999 रुपए है।

अशर्फी मिठाई के 9 पीस की कीमत 9999 रुपए है।

एक पीस का वजन करीब नौ ग्राम है और कीमत 1111 रुपए रखी गई है।

एक पीस का वजन करीब नौ ग्राम है और कीमत 1111 रुपए रखी गई है।

ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी आने से बढ़ी मिठाइयों की रेट

त्योहार स्वीट्स की संस्थापक सीए अंजली जैन ने बताया- चीनी के दाम बढ़ने पर उतना असर नहीं पड़ा था, जितना ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी आने से हुआ है।

अंजली जैन ने बताया- मैंने दो साल पहले यह बिजनेस शुरू किया था। नए फ्लेवर के साथ मिठाइयों में लगातार प्रयोग कर रहे हैं।

अब देखें बाजार में नई डिजाइन की मिठाइयों की PHOTOS…

काजू आम को हाथ से शेप देकर बनाया जाता है।

काजू आम को हाथ से शेप देकर बनाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स की बनी मिठाई की इस बार डिमांड ज्यादा है।

ड्राई फ्रूट्स की बनी मिठाई की इस बार डिमांड ज्यादा है।

गिफ्ट पैक को ज्वेलरी बॉक्स में पैक किया जा रहा है।

गिफ्ट पैक को ज्वेलरी बॉक्स में पैक किया जा रहा है।

गिफ्ट पैक में अलग-अलग रंग की मिठाई दी जा रही है।

गिफ्ट पैक में अलग-अलग रंग की मिठाई दी जा रही है।

काजू तरबूज-काजू आम की कीमत 1400 रुपए

रावत मिष्ठान भंडार में काजू कतली के अलग-अलग रूप तैयार किए गए हैं। इनमें काजू तरबूज की मांग सबसे ज्यादा है। काजू से बनी इस मिठाई को काटने या खोलने पर तरबूज जैसा रूप दिखाई देता है। इसकी फिनिशिंग केसर से की जाती है। वहीं पिस्ता की फिलिंग होती है। कीमत 1400 रुपए प्रति किलो है।

काजू आम को बनाने में हाथ से आम का आकार दिया जाता है। केसर से पीला रंग और पिस्ता से पत्ते का रूप बनाया जाता है। ऊपर लौंग लगाकर आम जैसी आकृति दी जाती है। इसकी कीमत भी 1400 रुपए प्रति किलो है। दुकान पर बादाम से बनी टोकरी के आकार की मिठाई भी कस्टमर को आकर्षित कर रही है। यह पूरे साल उपलब्ध रहती है और करीब 10 दिन तक रखी जा सकती है।

काजू कतली के अलग-अलग रूप तैयार किए गए हैं। इनमें काजू तरबूज और काजू आम की मांग सबसे ज्यादा है।

काजू कतली के अलग-अलग रूप तैयार किए गए हैं। इनमें काजू तरबूज और काजू आम की मांग सबसे ज्यादा है।

ड्राई फ्रूट्स महंगे, त्योहार पर दाम स्थिर रखने की कोशिश

ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का असर मिठाइयों पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में कमी और परिवहन खर्च बढ़ने से इस साल ड्राई फ्रूट्स के दाम लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़े हैं। पिस्ता के दाम पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुने बताए जा रहे हैं। काजू और बादाम की कीमतों में भी तेजी आई है।

श्याम नगर में रावत मिष्ठान भंडार के मैनेजर रजनीश ने बताया- त्योहार पर फिलहाल मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि ड्राई फ्रूट्स की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में मिठाइयों पर इसका असर पड़ सकता है।

Related Posts

छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज:बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर डूबते सूरज की पूजा होगी; 50 लाख प्रवासी घर लौटे
  • November 15, 2026

महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रती पहला अर्घ्य देंगी। राजधानी पटना…

Read more

Continue reading
4 घंटे तक युवकों ने एक-दूसरे पर फेंके पटाखे:कुछ युवक झुलसे, पुलिस और दमकल मौके पर रहे मौजूद
  • November 11, 2026

दीपावली के बाद सोमवार रात गढ़चौक से मालदेव चौक तक चला आतिशबाजी का दौर। दीपावली के बाद नैनवां के मुख्य बाजार में सोमवार रात युवकों की आतिशबाजी ने करीब चार…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे