
बूंदी के इंद्रगढ़ मुक्तिधाम में परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अस्थियां चोरी करने का आरोप लगाया।
बूंदी के इंद्रगढ़ मुक्तिधाम में चिताओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अस्थियां चोरी करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, स्व. प्रहलाद जी जैन, स्व. रमेश चंद जी महावर और एक अज्ञात शव की चिता से छेड़छाड़ की गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुक्तिधाम में पड़ताल शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने पर मुक्तिधाम में हिंदू समाज के लोग जमा हुए। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई।
सूचना मिलने पर इंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
लोगों का कहना है कि इंद्रगढ़ के इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना है।







