
राजस्थान पंचायत चुनाव के सभी चरण पूरे हो गए हैं। शुक्रवार, 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी।
सुबह 9:30 बजे तक सभी वार्डों के रुझान आने की उम्मीद है। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नतीजों की स्थिति साफ हो जाएगी।
लाखेरी पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं। यहां चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान हुआ था।
पंचायत चुनाव के रुझान और नतीजे 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर देखे जा सकेंगे। ऐप पर पूरे राजस्थान के नतीजे एक ही जगह मिलेंगे।







