मौत से शुरू हुई परंपरा,दीपावली पर श्मशान जाने लगे गांववाले:मान्यता- नवजात की उम्र लंबी होती है; 400 साल पुराना है इतिहास

दीपावली का त्योहार पूरे देश में दीप जलाकर मनाया जाता है। लेकिन कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गूंता गांव में दिवाली के दिन सुबह लोग श्मशान जाते हैं।

ये परंपरा करीब 400 साल पुरानी है। इसमें गांव के नवविवाहित और नवजात को श्मशान लेकर जाया जाता है। श्मशान में सती माता की पूजा कर लंबी उम्र की कामना की जाती है।

बच्चों की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की मान्यता

गांव के भरतलाल और अजीत यादव ने बताया- छोटे बच्चों को श्मशान घाट ले जाकर सती माता के आगे ढोक दिलाने से उनकी उम्र लंबी होती है। यदि कोई बच्चा बीमार रहता है तो उसे भी यहां लाकर पूजा कराई जाती है।

दिवाली के दिन महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं। परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र के लिए सती माता की विशेष पूजा करती हैं।

यह परंपरा उन परिवारों में अनिवार्य रूप से निभाई जाती है, जिनके घर में बच्चे का जन्म होता है।

मान्यता करीब 400 साल पुराने कहानी से जुड़ी है। इसमें सगाई के बाद युवक की मौत हो जाती है।

मान्यता करीब 400 साल पुराने कहानी से जुड़ी है। इसमें सगाई के बाद युवक की मौत हो जाती है।

400 साल पुराना इतिहास: गोबर बन गई था मेहंदी

गांव के लोगों की मान्यता है कि 400 साल पहले गूंता गांव के एक युवक की शादी बाबरिया गांव की लड़की से तय हुई थी। सगाई की रस्म पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही युवक की अचानक मृत्यु हो गई।

जब लड़की को पति की मौत की खबर मिली, तब उसके हाथ गोबर से सने हुए थे। लेकिन गोबर की जगह उसके हाथों में मेहंदी रच गई। इससे उसे अनहोनी का एहसास हुआ और तुरंत ही पति की मौत की सूचना मिली।

युवक की मौत के बाद कुछ ऐसा हुआ कि गांववाले हैरान रहे गए थे। उसी के बाद ये परंपरा शुरू हुई।

युवक की मौत के बाद कुछ ऐसा हुआ कि गांववाले हैरान रहे गए थे। उसी के बाद ये परंपरा शुरू हुई।

खुद जल उठी अग्नि

पति के वियोग में लड़की गुंता गांव के श्मशान घाट पहुंची। कुछ दूरी पर बैठ गई। मान्यता है कि उसके शरीर में अपने आप ही अग्नि प्रज्वलित हो गई और वह सती हो गई। लड़की के साथ एक कुत्ता भी आया था, जो सती स्थल से कुछ दूरी पर पत्थर की मूरत में बदल गया।

युवती के सती होने के बाद विशेषकर नवविवाहित यहां पर आशीर्वाद के लिए आने लगे।

युवती के सती होने के बाद विशेषकर नवविवाहित यहां पर आशीर्वाद के लिए आने लगे।

होली-दिवाली पर सजता है दरबार

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट परिसर में ही माता का मंदिर बनवा दिया। तब से लेकर आज तक गांव की महिलाएं हर होली और दिवाली पर श्मशान घाट जाकर सती माता की पूजा करती हैं। यहां बैठकर उनकी कथा सुनती हैं। अपने परिवार के लिए मंगल कामनाएं करती हैं।

गूता गांव के श्मशान में बना सती माता का मंदिर।

गूता गांव के श्मशान में बना सती माता का मंदिर।

दीपावली की सुबह 7 बजे से गांव की महिलाएं पैदल और वाहनों से श्मशान घाट पहुंचती हैं। जो गांव से करीब 2 किलोमीटर बाहर है। यहां दोपहर बाद तक महिलाएं पूजन करती हैं।

इसके बाद शाम को घरों में दिवाली मनाई जाती है। पटाखे छुड़ाए जाते हैं। अब गांव के लोगों को दिवाली के दिन श्मशान घाट पर आकर पूजन करने में किसी तरह का डर नहीं है।

Related Posts

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई
  • November 16, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नैनवां पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से…

Read more

Continue reading
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह
  • November 16, 2026

बूंदी जिले में 195 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 7 पंचायत समिति क्षेत्रों की इन ग्राम पंचायतों में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे