
तलवास गांव में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मोहल्लों, परिवारों और अलग-अलग घरों में आयोजन हुए।
गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई गई और विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं ने नए कपड़े पहनकर समूह में पूजा-अर्चना की। दूध-दही से पूजन के बाद पापड़ी, खीर, पुआ और लड्डुओं का भोग लगाया गया।
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया कि इस दौरान प्रतिमा को मोरपंखों से सजाया गया और रंगोली बनाई गई। महिलाओं ने गोवर्धन जी की परिक्रमा करते हुए भजनों पर नृत्य किया। उन्होंने गिरिराज गोवर्धन जी की कथा सुनी और बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
महिलाओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा से जुड़ी है। अन्नकूट पर्व पर अन्न, अन्नदाता और गौवंश के सम्मान का संदेश दिया जाता है।







