हैंगिंग ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों को देना होगा टोल:90 दिन की फ्री पास सुविधा खत्म; अब कोटा-बूंदी के वाहनों को हर ट्रिप पर देना होगा टोल

चंबल नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज से कोटा और बूंदी जाने वाली गाड़ियों के अब फास्टैग से प्रति चक्कर 85 रुपए तक कटने शुरू हो गए हैं। एनएचए‌आई ने एक नवंबर से स्थानीय नागरिकों को मिलने वाली 90 दिनों को निशुल्क पास सुविधा अचानक समाप्त कर दी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि जिन वाहन मालिकों ने अक्टूबर महीने में ही दस्तावेज जमा कर तीन महीने का पास बनवाया था, उनकी वैधता शेष होने के बावजूद टोल राशि कट रही है।

इससे पहले कोटा और बूंदी के रजिस्टर्ड वाहनों को एक निर्धारित फॉर्म और कागजात जमा कराने पर 3 महीने तक असीमित बार निशुल्क आवागमन की छूट मिलती थी लेकिन मंत्रालय की नई गाइडलाइन का हवाला देते हुए टोल प्रबंधन ने इस रियायत को खत्म कर दिया।

अब देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों की तर्ज पर 3 हजार रुपए का वार्षिक पास लागू किया गया है। इसका असर सबसे ज्यादा व्यापारियों, नौकरी पेशा लोगों पर पड़ा है। क्योंकि उनको हर दिन कोटा से बूंदी की तरफ आना-जाना पड़ता था।

वार्षिक पास पर 200 ट्रिप ही मान्य

प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई संदीप अग्रवाल का कहना है कि अब पूरे देश में लागू नियम के अनुसार 3 हजार रुपए वाला वार्षिक पास ही जारी किया जा रहा है, जिसमें एक साल के भीतर टिप की सुविधा मिलेगी। इधर, टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि 3000 रुपए के नए रिचार्ज पर एक साल की अवधि में अधिकतम 200 ट्रिप ही मान्य होंगी।

लोगों का तर्क है कि जो लोग रोजाना शहर से शंभूपुरा या बूंदी की तरफ अप डाउन करते हैं, उनके 200 चक्कर तो महज एक या दो महीने में ही पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें साल के बाकी दिनों में पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। इससे स्थानीय बहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों में इससे नाराजगी है। उनका कहना है कि हैंगिंग ब्रिज नगर निगम क्षेत्र में है। एक तरफ केडीए शंभूपुरा क्षेत्र में सत्यम् शिवम् सुंदरम् जैसी आवासीय योजनाएं लॉन्च कर आमजन को वहां बसाया जा रहा है।

दूसरी तरफ, शहर के ही एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए भारी टोल लगाया जा रहा है। इसी एरिया में एयरपोर्ट का भी काम चल रहा है। साथ ही, सैड स्टोन का कारोबार इस क्षेत्र में होने से रोज खनन व्यवसायी गुजरते हैं। यहां टोल वसूली गलत है।

Related Posts

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई
  • November 16, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नैनवां पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से…

Read more

Continue reading
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह
  • November 16, 2026

बूंदी जिले में 195 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 7 पंचायत समिति क्षेत्रों की इन ग्राम पंचायतों में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे