
राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को लाखेरी पंचायत समिति में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
लाखेरी पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं। हर वोटर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए एक-एक वोट डालेगा।










