
राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। हिंडोली पंचायत समिति क्षेत्र में 17 वार्ड हैं।

मतदान के लिए 98 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।








