हिंडौली में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी:खींया में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, 38.52 फीसदी वोटिंंग हुई

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगीं। कुछ जगहों पर मतदान धीमी रफ्तार से हुआ।

मतदान प्रतिशत –

समयमतदान प्रतिशत
10 बजे तक14.54
1 बजे तक38.52

वहीं, पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी पर तैनात शारीरिक शिक्षक बबलू लाल गुर्जर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी ड्यूटी हिंडोली पंचायत क्षेत्र के खींया मतदान केंद्र पर लगी हुई थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर (CPR) देकर बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

मतदान से जुड़े फोटो –

प्रभु बैरवा 75 वर्ष ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

प्रभु बैरवा 75 वर्ष ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

निर्वाचन आयोग की ओर से शिक्षक दीपक शर्मा द्वारा दिव्यांगों को वाहन से मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा।

Related Posts

एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले
  • November 16, 2026

एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित सोमवार को दिल्ली में ANI की नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में शामिल हुए। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ…

Read more

Continue reading
इंजेक्शन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:परिजनों ने काछोला के झोलाछाप डॉक्टर पर केस दर्ज कराया; आरोपी फरार
  • November 14, 2026

हिण्डोली के काछोला गांव में झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। हिण्डोली के काछोला गांव में झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे