
बूंदी जिले में जिला परिषद की 22 सीटों और 7 पंचायत समितियों के 117 वार्डों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पंचायत समिति के 117 वार्डों में 323 और जिला परिषद की 22 सीटों पर 56 प्रत्याशियों समेत कुल 379 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
इस चुनाव में कई नेताओं के बेटे, बहू, पत्नी, भाई और भतीजे भी उम्मीदवार हैं। जिला परिषद की 22 सीटों पर 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 5 सीटों पर बसपा समर्थित और 4 सीटों पर पार्टी टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद के 13 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। 9 वार्डों में बसपा और बागी निर्दलीय उम्मीदवारों के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।








