
कबड्डी के फाइनल में गुदली की टीम ने मेजबान नीमखेड़ा को हराकर जीत दर्ज की।
बूंदी के नैनवां क्षेत्र के नीमखेड़ा स्थित भैरू जी महाराज खेल मैदान में शनिवार, 15 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। कबड्डी के फाइनल में गुदली की टीम ने मेजबान नीमखेड़ा को हराकर जीत दर्ज की।
कबड्डी का उद्घाटन मैच हीरापुर और नयागांव की टीमों के बीच खेला गया। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले हुए। फाइनल में गुदली और नीमखेड़ा के बीच मुकाबला हुआ। नीमखेड़ा की टीम उपविजेता रही।

100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवम ने पहला और रवि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में हसीना मीणा पहले और दीपा राठौर दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवम ने पहला और रवि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचरण राठौर और सूरज सैनी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हसीना मीणा रही अव्वल।
प्रतियोगिता में सतवीर गुर्जर, अंतिमा राठौर, आकांक्षा नागर, सोनू मीणा, शिव राठौर, विष्णु मीणा और दीनदयाल राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।







