
स्पेसएक्स का लक्ष्य रॉकेट लॉन्च की लागत घटाकर 100-200 डॉलर प्रति किलो करना है।
इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था।
यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा।
15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया।
ये एक पूरा राउंड ट्रिप है। लॉन्च से ऑर्बिट में जाना और वापस उसी लॉन्च पैड पर आना। शिप का वापस आना ही सबसे मुश्किल हिस्सा था।
बूस्टर पहले 3 बार कैच हो चुका है। शिप का ऑर्बिटल स्पीड से वापस आना, री-एंट्री झेलना, पलटना और हवा में रुककर आर्म्स में आना- ये पहले कभी नहीं हुआ था।
स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है।
यह ‘स्टारशिप’ की 15वीं टेस्ट फ्लाइट थी। यह लॉन्च अमेरिका के टेक्सास स्थित स्टारबेस से भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 4:15 बजे लॉन्च की गई है।
स्टारबेस पर स्टारशिप की 2 तस्वीरें..

स्टारशिप की यह 15वीं उड़ान थी और कक्षा तक पहुंचने का केवल दूसरा प्रयास था।

स्पेसएक्स के मुताबिक अंतरिक्ष यान के सभी हिस्से, जिसमें इसकी महत्वपूर्ण ‘हीट शील्ड’ भी शामिल है, ठीक से काम करती दिखी।
बूस्टर फेल हुआ, लेकिन मिशन नहीं रुका
स्पेसएक्स का प्लान “डबल कैच” था। यानी बूस्टर भी वापस आए और यान भी। लेकिन बूस्टर में वापस आते वक्त टेक्निकल दिक्कत आई। कंट्रोलर ने उसे टावर से हटाकर गल्फ ऑफ मेक्सिको की तरफ डायवर्ट कर दिया, जहां वो फट गया।

ये V3 बूस्टर था। पुराने वर्जन को स्पेसएक्स 3 बार पकड़ चुका है, लेकिन V3 को पहली बार पकड़ने की कोशिश थी। स्पेसएक्स की केट टाइस ने बताया- वापस आते वक्त बूस्टर के इंजन बहुत जल्दी बंद हो गए।
बूस्टर के गाइडेंस सिस्टम को लगा कि वो सही पोजिशन में नहीं है, इसलिए उसने अपने आप पानी की तरफ डायवर्जन और सेल्फ-डिस्ट्रक्शन शुरू कर दिया।










