
पंचायत चुनाव के तहत जिला मुख्यालय पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचे।
मतगणना से जुड़े अपडेट –
वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू लाल की जीत हो गई है। वहीं वार्ड नंबर 2 से भी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल माली जीत गए। वार्ड संख्या 6 से बीएसपी की रैना मीणा जीतीं। वहीं वार्ड संख्या 8 से बीएसपी की प्रियंका मीणा जीतीं।
वार्ड संख्या 14 कांग्रेस के सांवरालाल धाकड़ ने भाजपा के कन्हैयालाल धाकड़ को 26 मतों से हराया। वहीं, वार्ड संख्या 5 से भाजपा की नेहा शर्मा 759 वोटों से जीतीं। वार्ड नंबर 16 से बसपा के हरिराम मीणा जीतें। वार्ड नंबर 15 से भाजपा की उषा कुमारी नागर 524 वोटो से विजय हुईं।
वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी निर्मला नागर ने संजना नागर को 221 वोटों से हराया है। वार्ड संख्या 18 से भाजपा से पूर्व प्रधान पदम कुमार नागर ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान शोपाल मीणा को 1787 मतों से पराजित किया।

मतगणना को लेकर लोगों में उत्साह है। नैनवां पंचायत समिति में कुल 23 वार्ड हैं। यहां भाजपा के 23, कांग्रेस के 23 और अन्य दलों के 19 प्रत्याशी मैदान में थे।


परिणाम आने के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। इन चुनावों में जीते हुए सदस्य वोट देंगे।






