
बूंदी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। कुल 116 टेबलों पर एक साथ वोट गिने जाएंगे।
भूतल पर जिला परिषद और पहली मंजिल पर पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती होगी। मतगणना स्थल के बाहर पुलिस तैनात है। अंदर एजेंटों और कर्मचारियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
बूंदी जिले में जिला परिषद की सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। शुरुआती दौर में दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद रुझान आने शुरू होंगे।






