
पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना आज जिला मुख्यालय पर हो रही है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी वहां पहुंचे।
लाखेरी पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं। यहां भाजपा के 15, कांग्रेस के 15 और अन्य दलों के 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 45 प्रत्याशियों के नतीजे आज घोषित होंगे।

नतीजे आने के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। इन चुनावों में जीते हुए सदस्य वोट देंगे।






