
ईवीएम खराबी के बाद जिले के 4 बूथों पर कल फिर मतदान होगा।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण बूंदी जिले के चार बूथों पर 22 नवंबर को फिर मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने आदेश जारी किए हैं।
जिला परिषद बूंदी के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 (पंचायत समिति लाखेरी) के तीन बूथों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत बाबई के राउमावि बाबई, कमरा नंबर 7 का बूथ क्रमांक 05 शामिल है। यहां 590 मतदाता हैं।
सुमेरगंजमण्डी के राउमावि सुमेरगंजमण्डी, कमरा नंबर 5 के बूथ क्रमांक 23 पर 987 मतदाता हैं। चाणदाखुर्द के राउमावि चाणदाखुर्द, कमरा नंबर 2 के बूथ क्रमांक 40 पर 731 मतदाता हैं।
पंचायत समिति केशवरायपाटन के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 02 के एक बूथ पर भी फिर मतदान होगा। वार्ड संख्या 02 के तहत ग्राम पंचायत गुडली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन, कमरा नंबर 2 के बूथ क्रमांक 06 पर 986 मतदाता हैं।
22 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला परिषद सदस्य पद की मतगणना जिला मुख्यालय और पंचायत समिति सदस्य पद की मतगणना संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर होगी।
मतदान दलों को 21 नवंबर को जिला मुख्यालय से संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया है।






