
दबलाना पंचायत समिति के 17 वार्डों के चुनाव नतीजे 20 नवंबर को घोषित हुए। कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं। भाजपा को 5 और निर्दलीय प्रत्याशी को 1 सीट मिली। वार्ड 8 से निर्दलीय शंकरलाल जीते।
वार्ड 1 से भाजपा की मनीषा बाई 91 वोटों से और वार्ड 2 से रंजीता कंवर 678 वोटों से जीतीं। वार्ड 3 से कांग्रेस की विमला 996 वोटों से जीतीं। वार्ड 4 से गणेश लाल मीना 366, वार्ड 5 से लोकेश कुमार मीना 146 और वार्ड 6 से मुस्कान बानो 954 वोटों से जीतीं।
इसी प्रकार वार्ड 7 से भाजपा की गोरन्शी सैनी 352 वोटों से जीतीं। वार्ड 8 से निर्दलीय शंकर लाल 419 और वार्ड 9 से कांग्रेस के हरपाल 1,147 वोटों से जीते। वार्ड 10 से भाजपा के शिवराज 629 वोटों से जीते।
वार्ड 11 से कांग्रेस की मांगी बाई ने भाजपा की अर्चना कंवर को 34 वोटों से हराया। वार्ड 12 से कांग्रेस के किशन गोपाल 330, वार्ड 13 से कैलाश 434 और वार्ड 14 से चेतना 660 वोटों से जीते। वार्ड 15 से भाजपा के केसरी लाल 152, वार्ड 16 से कांग्रेस के कपिल यादव 38 और वार्ड 17 से धापू 216 वोटों से जीतीं।






