शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • Crime
  • November 21, 2026

बूंदी में शादियों और बारातों में बच्चों से काम करवाने पर बाल कल्याण समिति ने दी कार्रवाई की चेतावनी।

बूंदी में शादी-विवाह और बारातों में बच्चों से लाइट उठवाने, खाना परोसने, जूठे बर्तन उठवाने और कैटरिंग के दूसरे काम करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति ने इस संबंध में लोगों से अपील करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से किसी भी तरह का काम करवाना कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

बारातों में घंटों लाइट लेकर चलते हैं बच्चे

शादी समारोहों और बारातों में अक्सर छोटे बच्चों को मजदूरी करते देखा जाता है। बारात के दौरान बच्चों के सिर पर लाइटें रखवाई जाती हैं। वहीं, विवाह समारोहों में उनसे मेहमानों को खाना परोसने, जूठे बर्तन उठाने और कैटरिंग से जुड़े अन्य काम करवाए जाते हैं। कई बच्चे घंटों तक बारात के साथ सिर पर लाइट लेकर चलते रहते हैं। समिति ने इस तरह बच्चों से काम करवाने पर आपत्ति जताई है।

कानून में जुर्माने से लेकर जेल तक का प्रावधान

बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के तहत 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना प्रतिबंधित है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और जेल सहित कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में शादी समारोहों में बच्चों को मजदूरी पर लगाना भी कार्रवाई के दायरे में आता है।

शिक्षा और सुरक्षित बचपन देने की अपील

बाल कल्याण समिति ने आमजन से अपील की है कि विवाह समारोहों और बारातों में बच्चों से किसी भी तरह का काम न करवाएं। न तो उनके सिर पर लाइटें रखवाएं और न ही उन्हें खाना परोसने, बर्तन उठाने या कैटरिंग के अन्य कार्यों में लगाएं। समिति ने कहा कि बच्चों का अधिकार मजदूरी करना नहीं, बल्कि शिक्षा प्राप्त करना और सुरक्षित बचपन जीना है।

Related Posts

गुहाटा में जमीन विवाद में दो मौतों से भड़का आक्रोश:हाईवे पर लगाया जाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
  • November 21, 2026

गुहाटा गांव में पैतृक जमीन के विवाद में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने देईखेड़ा थाने के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब…

Read more

Continue reading
खेत में काम कर रहे दो भाइयों की हत्या:बड़े भाई ने दोनों छोटे भाइयों ट्रैक्टर चढ़ाया, धारदार हथियारों से हमला किया
  • November 21, 2026

बूंदी जिले के दहीखेड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर उनके ही परिवार…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली