सुमेरगंज मंडी (लाखेरी), बूंदी

लाखेरी की बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री को फिर से चालू कराने और श्रमिकों के रोजगार का मुद्दा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने उठाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सैनी ने दिल्ली में ओम बिरला से मुलाकात कर यह मांग रखी।
यह मुलाकात पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल के नेतृत्व में हुई। इसमें फैक्ट्री के दोबारा संचालन और क्षेत्र के आर्थिक भविष्य पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव और महामंत्री पृथ्वीराज पारेता भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने से श्रमिकों, उनके परिवारों और स्थानीय व्यापार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्लांट को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया।
राकेश सैनी ने श्रमिकों की आजीविका और लाखेरी की अर्थव्यवस्था से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। फैक्ट्री के फिर से चालू होने से रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय बाजार को गति मिलने की उम्मीद है।









