राजस्थान में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:दिन में तेज गर्मी, रात में सर्दी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री से नीचे

राजस्थान, जयपुर।

राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

उसके असर से बीकानेर संभाग और सीकर, झुंझुनूं एरिया में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

वहीं कई शहरों में रात का तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। नागौर, टोंक, सिरोही में रात में ठंडक रही। हालांकि, दिन में अब भी तेज गर्मी है।

मौसम के बड़े अपडेट्स

पिलानी में 39.7 डिग्री तापमान: राजस्थान में पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो गुरुवार को सभी शहरों में पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप रही। सभी शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। पिलानी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चूरू-जैसलमेर में 38.5 डिग्री तापमान रहा। अधिकतर शहरों में दिन में तेज गर्मी है।

शेखावाटी में रात का पारा गिरा: शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू के अलावा नागौर और आसपास एरिया में रात में ठंडक बढ़ गई। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज रहा। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में दिन का तापमान गिरा: राजधानी जयपुर में गुरुवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। हल्की हवा चलने से तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

  • Related Posts

    राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी:तूफान के असर से हवा भी चलेगी; रात में सर्दी बढ़ी, पारा 12 डिग्री
    • October 28, 2026

    राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।…

    Read more

    Continue reading
    तूफान अर्नब आंध्रप्रदेश से टकराया, रफ्तार 135kmph:50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद, बिजली गुल; MP-UP में बारिश का अलर्ट
    • October 28, 2026

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    • October 28, 2026
    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    • October 28, 2026
    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

    पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

    • October 28, 2026
    पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

    MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

    • October 28, 2026
    MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग