बांडी, लूणी, जोजरी नदी को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियां हटेंगी:सुप्रीम कोर्ट ने अवैध इंडस्ट्री के पूरे नेटवर्क की जांच करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने बांडी, लूणी व जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण और अवैध खनन के मामले में निर्देश ​दिए हैं कि इन नदियों को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियों को हटाया जाए। इन्हें उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित (ट्रांसफर) करने का अध्ययन किया जाए। राज्य सरकार व संबंधित अधिकारियों को यह आदेश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नदी तंत्र को प्रभावित करने वाली समस्याएं केवल औद्योगिक इकाइयों के उल्लंघन तक सीमित नहीं हैं। इनके पीछे ट्रीटमेंट क्षमता की कमी, अवैध इंडस्ट्रियल एक्टिविटी, भूमि उपयोग में अनियमितताएं और प्रभावी निगरानी की कमी जैसी व्यापक समस्याएं भी हैं।

कोर्ट ने रेजिडेंशियल और एग्रीकल्चर जमीन पर संचालित होने वाली अवैध इंडस्ट्रियल यूनिट के पूरे नेटवर्क की जांच करने के लिए भी कहा है।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि जिन अवैध डिस्चार्ज पॉइंट, बाईपास व्यवस्था, मैनहोल, चैंबर, पाइपलाइन और नालियों की पहचान कर हटाने की अनुमति दी जा चुकी है, उन्हें बिना देरी सील या हटाया जाए।

विस्तृत सर्वे पूरा होने का इंतजार किए बिना यह कार्रवाई करनी होगी। हर 15 दिन में इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट देनी होगी।

मशीनों को हटाना और जब्त करना होगा

कोर्ट ने कृषि और आवासीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित इंडस्ट्रियल यूनिट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसी किसी यूनिट के मिलने पर केवल उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन, जॉब-वर्क, कच्चे माल, परिवहन और लाभार्थियों के नेटवर्क की भी जांच की जाएगी।

इन पर राजस्व व भूमि उपयोग संबंधी कार्रवाई, मशीनरी को हटाने या जब्त करने, प्रभावित भूमि के पुनर्स्थापन और कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है।

हर जिले में स्थायी निगरानी व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को प्रदूषण फैलाने वाली अवैध औद्योगिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्थायी और जिला-स्तरीय तंत्र स्थापित करने को कहा है।

इसमें राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व, परिवहन, स्थानीय निकाय और अन्य संबंधित विभाग शामिल होंगे।

नियमित निगरानी, चिह्नित नोडल अधिकारियों और समय पर कार्रवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यावरण का नुकसान करने पर वसूली होगी

राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को उल्लंघन की पूरी अवधि के लिए संबंधित इंडस्ट्रियल यूनिट और जिम्मेदार व्यक्तियों से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति निर्धारित करने और उसे वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बोर्ड को यह भी बताना होगा कि कितनी राशि निर्धारित हुई, कितनी वसूल की गई और कितनी राशि अभी बकाया है।

कोर्ट ने मौजूदा कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) के विस्तार, नए CETP की स्थापना तथा इंडस्ट्रियल यूनिट्स के अपशिष्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम में अपग्रेड करने से संबंधित प्रस्तावों पर समयसीमा में निर्णय लेने को कहा है।

अवैध बजरी खनन पर भी सख्ती

सुप्रीम कोर्ट ने नदी तल, नदी किनारों और प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित करने वाले अवैध बजरी/रेत खनन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खनन क्षेत्रों, लीज, मात्रा, खनन की गहराई से जुड़ी पूरी जानकारी हाई-पावर्ड इकोसिस्टम ओवरसाइट कमेटी को 15 अक्टूबर तक देने को कहा है।

जोजरी नदी, जिसमें प्रदूषित पानी छोड़ जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रदूषित पानी की वजह से वन्यजीवों की संख्या कम हो गई। (फाइल फोटो)

जोजरी नदी, जिसमें प्रदूषित पानी छोड़ जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रदूषित पानी की वजह से वन्यजीवों की संख्या कम हो गई। (फाइल फोटो)

पुलों की होगी तकनीकी जांच

कोर्ट ने लूणी, जोजरी और बांडी नदी तंत्र तथा उनकी सहायक नदियों पर बने पुलों और सड़क क्रॉसिंग की तकनीकी जांच करने को कहा है।

ऐसे ढांचों की पहचान की जाएगी, जो नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा डालते हैं या डाल सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर 2026 को होगी।

जोधपुर प्रदूषण नियंत्रण और अनुसंधान फाउंडेशन की ओर से अधिवक्ता ऋषभ संचेती ने पैरवी की।

Related Posts

राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी:तूफान के असर से हवा भी चलेगी; रात में सर्दी बढ़ी, पारा 12 डिग्री
  • October 28, 2026

राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।…

Read more

Continue reading
तूफान अर्नब आंध्रप्रदेश से टकराया, रफ्तार 135kmph:50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद, बिजली गुल; MP-UP में बारिश का अलर्ट
  • October 28, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग