करेंट अफेयर्स 9 अक्टूबर:घाना अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल, बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती सलाहकार नियुक्त

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. घाना भारत की लीडरशिप वाले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल

  • 08 अक्टूबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की घाना यात्रा के दौरान घाना आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ।
  • घाना के विदेश मंत्री सैम ओकुडजेटो अबलाकवा ने इस संबंध में एस जयशंकर को स्वीकृति पत्र सौंपा।
  • जयशंकर ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये इस संबंध में जानकारी दी।
  • जयशंकर 3 अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में 6 अक्टूबर को घाना पहुंचे।
  • घाना के जुड़ने से भारत की अफ्रीकी देशों के साथ वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत होगी।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA)

  • यह संधि पर आधारित एक अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • यह बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा समेत बड़ी बिल्ली प्रजाति के सात वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर केंद्रित है।
  • भारत ने नौ अप्रैल, 2023 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस गठबंधन की शुरुआत की थी।
एस जयशंकर की इस यात्रा में कोट डी आइवर और इथियोपिया भी शामिल हैं।

एस जयशंकर की इस यात्रा में कोट डी आइवर और इथियोपिया भी शामिल हैं।

2. 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक का आयोजन

  • 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक आयोजित की गई।
  • यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह 11:00 बजे शुरू हुई।
  • यह बैठक पहले 12 सितंबर को होनी थी, फिर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण इसे 7 अक्टूबर और फाइनली 8 अक्टूबर 2026 के लिए तय किया गया।
  • बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई जिसमें राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हुए।
  • इस बैठक का सबसे बड़ा मकसद कारोबारियों के फंसे हुए पैसों को निकालना और बिना वजह के कानूनी मुकदमों को कम करना है।
  • इस बैठक में उद्योगों को आसान बनाने,जीएसटी कंप्लायेंस को सरल बनाने, रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड सिस्टम में सुधार व इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
  • GST रिफंड की ऑटोमेटेड प्रोसेस और रिफंड की अधिकतम लिमिट 17 दिन तय करने पर भी विचार–विमर्श हुआ।
इस बैठक में अपराधिक मुकदमों में कार्रवाई की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रु करने का प्रस्ताव रखा गया।

इस बैठक में अपराधिक मुकदमों में कार्रवाई की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रु करने का प्रस्ताव रखा गया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला

  • 8 अक्टूबर 2026 को ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • उन्हें स्वीडिश अकादमी द्वारा यह पुरस्कार उनकी चर्चित किताब द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड के लिए मिला।
  • कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था।
  • उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटों से क्लासिक्स में बीए, एमए और पीएचडी की।
  • कार्सन की चर्चित किताबों में ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड: ए नॉवेल इन वर्स’ भी शामिल है।
  • नोबल प्राइज से पहले कार्सन को मैकआर्थर फेलोशिप, लेन्नान लिटरेरी अवार्ड, ग्रिफिन पोएट्री प्राइज और टी एस इलियट आदि प्राइज भी मिल चुके हैं।
  • 2005 में उन्हें कनाडा के ऑर्डर ऑफ कनाडा का सदस्य बनाया गया।
  • पिछले 10 साल में साहित्य का नोबेल 10 लेखकों को मिला, जिनमें 5 महिलाएं थीं।
  • इनमें 6 ने अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में लिखा, जबकि 6 विजेता यूरोप से रहे।
  • इससे पहले 7 अक्टूबर को हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को केमेस्ट्री का नोबल प्राइज दिया गया।
  • 6 अक्टूबर को 2026 का फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को मिला।
  • 5 अक्टूबर को मेडिसिन का नोबल प्राइज कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया।
कार्सन लेखन के साथ अनुवाद और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का काम भी करती रहीं।

कार्सन लेखन के साथ अनुवाद और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का काम भी करती रहीं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. एशियाई पैरा खेल 2026 के भारतीय ध्वजवाहकों की घोषणा

  • 7 अक्टूबर को एशियाई पैरा खेलों के लिए भारतीय दल के आधिकारिक ध्वजवाहकों का नाम घोषित किया गया।
  • इन खेलों का आयोजन आइची-नागोया, जापान में किया जाएगा।
  • इसमें टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता प्रमोद भगत और भाविना पटेल को ध्वजवाहक चुना गया।
  • प्रमोद भगत पैरा-बैडमिंटन में भारत के टॉप खिलाड़ी और विश्व चैंपियन हैं।
  • भाविना पटेल टोक्यो पैरालंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • ये दोनों खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में भारतीय एथलीटों के दल की अगुवाई करेंगे।
  • इन खेलों के लिए उद्घाटन समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।
  • इन खेलों का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक होगा।
  • 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा पैरा खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय दल को नई दिल्ली में विदाई दी गई।
  • इस बार भारत एशियाई पैरा खेलों में एथलीटों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है।
प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय एथलीट दल की अगुवाई करेंगे।

प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय एथलीट दल की अगुवाई करेंगे।

निधन (DEATH)

आज का इतिहास :

  • 1776 में अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेड कॉलोनी’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
  • 1920 में अलीगढ़ का एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज आधिकारिक रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदल गया।
  • 1945 में भारत के प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान का जन्म हुआ।
  • 2006 में गूगल ने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यू ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • Related Posts

    करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता
    • October 28, 2026

    आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई भारत और…

    Read more

    Continue reading
    CBSE स्कूलों में AI की पढ़ाई:कक्षा 3 से 8 तक नया कोर्स लागू; 9वीं से 12वीं के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल लॉन्च
    • October 28, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI का…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    • October 28, 2026
    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    • October 28, 2026
    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    • October 28, 2026
    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    • October 28, 2026
    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    • October 28, 2026
    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन