एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और OLED आईपैड-मिनी लॉन्च होगा:अक्टूबर में 2 बड़े इवेंट; M6 चिप और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी आएंगे

एपल इस महीने दो बड़े इवेंट्स की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर के आखिरी में एक स्पेशल इवेंट कर सकती है, जिसमें एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और नया आईपैड मिनी पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में एपल के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स सामने आ सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी (संभावित 27 अक्टूबर) में होने वाले इवेंट में M6 चिपसेट वाले नए मैकबुक और आईमैक मॉडल्स भी पेश होंगे।

यह इवेंट एक ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ-साथ इन-पर्सन प्रेस सेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। कंपनी का मुख्य फोकस वीडियो प्रोडक्शन, फोटो एडिटिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े क्रिएटिव प्रोफेशनल्स पर होगा।

एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक

रिपोर्ट के मुताबिक, इवेंट में एपल अपने टचस्क्रीन मैकबुक प्रो को लॉन्च कर सकता है।

कोडनेम: नए मॉडल का कोडनेम K114 और K116 बताया जा रहा है।

डिस्प्ले और डिजाइन: OLED डिस्प्ले मिलेगा और यह मौजूदा मैकबुक मॉडल्स के मुकाबले काफी हल्के होंगे।

डायनेमिक आइलैंड: आईफोन में मिलने वाला डायनेमिक आइलैंड इंटरफेस अब पहली बार इन मैकबुक्स में भी देखने को मिल सकता है।

M6 चिप वाले मैकबुक प्रो और आईमैक भी आएंगे

टचस्क्रीन मैकबुक के अलावा, एपल अपने रेगुलर मैकबुक प्रो (कोडनेम J804) और आईमैक (कोडनेम J833) को भी अपडेट करने की तैयारी में है। ये मॉडल्स मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए नए M6 चिपसेट पर स्विच होंगे।

नया आईपैड मिनी: OLED स्क्रीन और लैंडस्केप कैमरा नया आईपैड मिनी (कोडनेम J510) एक बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है।

OLED डिस्प्ले: इसमें पहली बार OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा और स्पीकर: वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट कैमरा लैंडस्केप पोजीशन में शिफ्ट किया जाएगा और स्पीकर सिस्टम को रीवैम्प किया जाएगा।

पिछला अपडेट: एपल ने इससे पहले आईपैड मिनी को 2024 में अपडेट किया था।

13 अक्टूबर को स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का इवेंट

मैक और आईपैड लॉन्च से पहले एपल 13 अक्टूबर को अपना स्मार्ट होम इवेंट होस्ट करेगा।

क्या होगा खास: इसमें डिस्प्ले वाला एपल का पहला स्मार्ट होम हब, नया होमपॉड मिनी और अपडेटेड एपल टीवी पेश किया जा सकता है।

सिरी की भूमिका: इन सभी स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल करने में ‘सिरी’ की मुख्य भूमिका होगी।

नए CEO की लीडरशिप में पहला बड़ा लॉन्च फेज

पिछले महीने ही जॉन टर्नस ने एपल के नए CEO के रूप में कमान संभाली है। उनकी लीडरशिप में कंपनी का यह पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च फेज होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले साल की पहली छमाही के लिए भी कई नए मैक और आईपैड पर काम कर रही है।

क्या होता है डायनेमिक आइलैंड?

डायनेमिक आइलैंड एपल की एक खास सॉफ्टवेयर तकनीक है, जो स्क्रीन के ऊपरी हिस्से (नोच/कटआउट) को नोटिफिकेशन, लाइव एक्टिविटीज (जैसे म्यूजिक, टाइमर, कॉल्स) और अलर्ट्स दिखाने वाले एक इंटरएक्टिव विजेट में बदल देती है। आईफोन के बाद पहली बार इसे मैकबुक लाइनअप में दिए जाने की चर्चा है।

  • Related Posts

    अमेरिकी स्टार्टअप का पारे से सोना बनाने का दावा:क्या हीरे की तरह सस्ता होगा गोल्ड; पहले भी इसे लैब में बनाने की कोशिश हो चुकी
    • October 26, 2026

    मैराथन फ्यूजन के को-फाउंडर एडम रुतकोव्स्की अपनी लैब में: उन्होंने ही फ्यूजन रिएक्टर से ऊर्जा के साथ-साथ सोना बनाने का कमर्शियल आइडिया दिया था। सैन फ्रांसिस्को का एक स्टार्ट-अप है…

    Read more

    Continue reading
    IIT स्टूडेंट ने बनाया ‘जंतर मंतर चलो’ गेम:प्रोटेस्‍ट का वर्चुअल फील मिलेगा; पुलिस के डंडे, डिटेन होने से स्लोगन तक सब कुछ
    • October 16, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शनों (Jantar Mantar 2.0) पर एक 27 वर्षीय IIT प्रोफेशनल सूरज कुशवाहा ने एक वीडियो गेम बनाया गया है, जिसका नाम ‘जंतर…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    • October 28, 2026
    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    • October 28, 2026
    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    • October 28, 2026
    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    • October 28, 2026
    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    • October 28, 2026
    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन