
बूंदी के रामगढ़ विषधारी अभयारण्य एवं टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गैंता की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। वन्यजीवों पर आधारित चित्रकारी के लिए स्कूल की चार छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अध्यापक रमेश चंद नागर ने बताया- राधे जांगिड़ और रौनक बानो पहले स्थान पर रहीं। नीलम धाकड़ को दूसरा और आभा तंवर को तीसरा स्थान मिला। जिला वन अधिकारी, बूंदी ने इन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

वन अधिकारी ने चित्रकारी की तारीफ की जिला वन अधिकारी ने छात्राओं की कला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। छात्राओं की चित्रकारी ने वन्यजीव बचाने का अच्छा संदेश दिया।
छात्राओं की इस कामयाबी से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने भी इन बालिकाओं को सम्मानित करने का फैसला किया है।









