जियो के IPO का प्राइस बैंड ₹1,065-1,119 हो सकता है:₹30,200 करोड़ जुटाने का प्लान, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपने IPO के लिए शेयरों का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय कर सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी का यह IPO 21 अक्टूबर को खुल सकता है।

यह देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इसके जरिए कंपनी लगभग 30,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था।

IPO से जुड़ी संभावित तारीखें

  • एंकर निवेशकों के लिए: 19 अक्टूबर को खुलेगा।
  • आम जनता के लिए: 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।
  • शेयर बाजार में लिस्टिंग: 28 अक्टूबर से शेयरों की खरीद-बिक्री शुरू हो सकती है।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन तारीखों पर अभी बातचीत चल रही है। बाजार के माहौल को देखते हुए शेयर की कीमत, कंपनी की वैल्यूएशन और तारीखों में बदलाव हो सकता है। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IPO से जुटाया पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा

यह इश्यू पूरी तरह से ‘फ्रेश इश्यू’ होगा। इसमें कोई भी मौजूदा शेयरधारक अपना हिस्सा नहीं बेचेगा। यानी आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी।

जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है

जियो प्लेटफॉर्म्स इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। FY26 के अंत तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.44 करोड़ था। एक साल पहले FY25 में यह 48.82 करोड़ था।

रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और AI टूल्स मौजूद हैं।

इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है।

Related Posts

जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
  • October 22, 2026

देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए…

Read more

Continue reading
ई-मुद्रा डेटा लीक मामले में स्पेशल टीम बनाई:AI से सुरक्षा कोड लीक हुए थे, सरकार ने कहा- भारतीय डिजिटल सिग्नेचर पर कोई असर नहीं
  • October 22, 2026

डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। सरकार ने बताया कि…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन