बजरी से भरा डंपर पकड़ा, 5.32 लाख का जुर्माना लगाया:बिना नंबर प्लेट के भी टोंक से कोटा आया; फर्जी रॉयल्टी के कागज भी मिले

कोटा में माइनिंग विजिलेंस टीम ने बजरी से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ा। जांच के दौरान ड्राइवर के पास फर्जी रॉयल्टी के कागज भी मिले।

खास बात ये रही कि बिना नंबर प्लेट के टोंक से कोटा पहुंच गया और किसी थाने की पुलिस ने नहीं पकड़ा।

अवैध खनन एवं परिवहन पर विभाग ने 5 लाख 32 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया है। डंपर को नांता थाना पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज करवाया।

बिना नंबर का डंपर बूंदी रोड़ पर जीएमए टाउन शिप के सामने, होटल गोविंदगढ़ के पास से नाता की तरफ ले जा रहा था।

बिना नंबर का डंपर बूंदी रोड़ पर जीएमए टाउन शिप के सामने, होटल गोविंदगढ़ के पास से नाता की तरफ ले जा रहा था।

डंपर को नांता थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर मुकदमा दर्ज करवाया।

डंपर को नांता थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर मुकदमा दर्ज करवाया।

पूछताछ में डंपर चालक ने अपना नाम रामप्रसाद चौधरी निवासी चाकसू जिला जयपुर होना बताया।

पूछताछ में डंपर चालक ने अपना नाम रामप्रसाद चौधरी निवासी चाकसू जिला जयपुर होना बताया।

माइनिंग फोरमैन गोविंद शर्मा ने बताया- टोंक जिले के संथली बंथली से बजरी भरकर डंपर ड्राइवर कोटा में सप्लाई के लिए आया था। सुबह 8 बजे के करीब बिना नंबर का डंपर बूंदी रोड पर जीएमए टाउन शिप के सामने, होटल गोविंदगढ़ के पास से नाता की तरफ ले जा रहा था।

डंपर को रूकवाकर पूछताछ की, जिसमें डंपर ड्राइवर ने अपना नाम रामप्रसाद चौधरी निवासी चाकसू जिला जयपुर होना बताया और गाड़ी मालिक का नाम मुस्ताक खान निवासी सवाई माधोपुर बताया।

डंपर में 54 टन के करीब बजरी भरी हुई थी। ड्राइवर से दस्तावेज दिखाने को कहा, जिस पर उसने रवन्ना की फोटोकॉपी दिखाई, जो 9 अक्टूबर दोपहर को टोंक में यूज किया चुका था। यूज हुए रवन्ने को एडिट करके तारीख बदलकर 10 अक्टूबर की हुई थी। आईडी पर मिसमैच होने पर डंपर को जब्त कर 5 लाख 32 हजार 400 की पेनल्टी लगाई। आगे की कार्रवाई के लिए नाता थाने में मामला दर्ज करवाया।

माइनिंग फोरमैन गोविंद शर्मा ने बताया- टोंक से कोटा के बीच में 6 थाने पड़ते है, जबकि तीन जिलों में माइनिंग के ऑफिस भी है। बूंदी जिले में तो माइनिंग के तीन ऑफिस है। हैरानी की बात है,किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Posts

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश
  • October 29, 2026

बूंदी में तालेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की 7 बाइक भी जब्त की है।…

Read more

Continue reading
विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी
  • October 29, 2026

पिछले ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने के मामले में विवादों में आए आईएएस शिखर अग्रवाल को सरकार ने देर रात एपीओ कर दिया है। शिखर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

  • October 29, 2026
बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई