पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 400 इमारतों को नुकसान:18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी

पनामा में आए भूकंप के वीडियो वायरल है।

पनामा में शुक्रवार दोपहर आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ। अब तक 27 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप का केंद्र राजधानी पनामा सिटी से करीब 200 किलोमीटर दूर अजुएरो प्रायद्वीप के पास था।

भूकंप के बाद 18 घंटे में 100 से ज्यादा आफ्टरशॉक यानी छोटे झटके महसूस किए गए। 400 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा। लोग डर के कारण घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए 9 देशों ने चेतावनी जारी की थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद इन्हें वापस ले लिया गया। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी।

पनामा में भूकंप के दौरान एक शख्स जान की परवाह किए बिना शराब की बोतलें बचाता नजर आया। भूकंप के झटकों से दुकान का सामान हिलने लगा, लेकिन वह बोतलों को संभालने में जुटा रहा।

भूकंप के दौरान एक इमारत गिर गई। इसके चलते कुछ लोग घायल हुए हैं।

भूकंप के दौरान एक इमारत गिर गई। इसके चलते कुछ लोग घायल हुए हैं।

भूकंप से घरों और गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। गाड़ियां मलबे के नीचे दबी नजर आईं।

भूकंप से घरों और गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। गाड़ियां मलबे के नीचे दबी नजर आईं।

भूकंप के बाद झटकों से स्विमिंग पूल का पानी छलकते हुए नजर आया।

भूकंप के बाद झटकों से स्विमिंग पूल का पानी छलकते हुए नजर आया।

कई लोग जान बचाने के लिए दुकान से बाहर निकलकर भागते हुए नजर आए।

कई लोग जान बचाने के लिए दुकान से बाहर निकलकर भागते हुए नजर आए।

चर्च का घंटाघर गिरा, सड़कों पर दरारें आईं

पनामा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, वेरागुआस, हेरेरा और लॉस सैंटोस समेत कई प्रांतों में नुकसान हुआ। पेनोनोमे शहर में एक चर्च का घंटाघर गिर गया और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। वेरागुआस में सड़कों पर दरारें आने की खबरें भी सामने आईं।

नागरिक सुरक्षा सेवा के अधिकारी के मुताबिक, कई लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति पेनोनोमे में मलबे की चपेट में आने से घायल हुआ।

भूकंप के चलते शहर की कई इमारतों को नुकसान हुआ है।

भूकंप के चलते शहर की कई इमारतों को नुकसान हुआ है।

पनामा में भूकंप के बाद सड़कों पर आईं दरारों का वीडियो वायरल है।

पनामा में भूकंप के बाद सड़कों पर आईं दरारों का वीडियो वायरल है।

9 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी, कुछ घंटे बाद वापस लिया

भूकंप के बाद मध्य और दक्षिण अमेरिका के कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। पनामा, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर के तटीय क्षेत्रों में संभावित खतरे की चेतावनी दी गई।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, बाद में पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के तटों के लिए सुनामी की चेतावनी हटा ली गई। अल सल्वाडोर और चिली के ईस्टर आइलैंड के लिए जारी अलर्ट भी हटा दिए गए।

पनामा यूनिवर्सिटी के नेस्टर लुके ने बताया कि इस्ला कानास और लॉस सैंटोस के दक्षिणी तट के पास 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका थी। इस्ला कानास में समुद्र का पानी कुछ घरों तक पहुंचने की खबर भी सामने आई।

भूकंप के बाद समुद्र तट पर लहरें उठीं। इसका वीडियो वायरल है।

भूकंप के बाद समुद्र तट पर लहरें उठीं। इसका वीडियो वायरल है।

दो मेट्रो लाइनों के साथ एयरपोर्ट कुछ घंटे बंद रहा

भूकंप के बाद जांच के लिए राजधानी की दो मेट्रो लाइनें बंद कर दी गईं। स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। टोकुमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद रखा गया। शुक्रवार दोपहर बाद एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गईं।

पनामा नहर में जहाजों की आवाजाही पर भूकंप का असर नहीं पड़ा। नहर का काम सामान्य रूप से चलता रहा। हालांकि, भूकंप से कहीं नुकसान तो नहीं हुआ, इसकी जांच के लिए टीमें तैनात की गईं। भूकंप के कारण छह प्रांतों में भी बिजली की सप्लाई रुक गई थी।

Related Posts

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए
  • October 28, 2026

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते रिश्तों पर देश में विरोध शुरू हो गया है। मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर थे। इस…

Read more

Continue reading
रिपोर्ट-हूती को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी:ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता हो रही; रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे
  • October 27, 2026

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पिछले 3 महीने से जंग चल रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमले किए हैं। अब…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग