ट्रम्प के लिए पिछले चुनाव से ज्यादा खर्च रहे मस्क:रिपब्लिकन पार्टी को ₹2,600 करोड़ चंदा दिया, यह मिडटर्म इलेक्शन के इतिहास में सबसे ज्यादा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपबल्किन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में जिताने के लिए पिछले चुनाव से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

मस्क ने जुलाई से सितंबर तक के 3 महीने में रिपब्लिकन पार्टी को 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,600 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा दिया है। इतना पैसा अब तक किसी शख्स ने मिडटर्म चुनाव में खर्च नहीं किया।

मस्क ने अकेले इतना चंदा दिया कि डेमोक्रेटिक पार्टी को उस तिमाही में अपने सभी चंदा देने वालों से मिलाकर भी इतनी रकम नहीं मिली।

मस्क ने 2024 के चुनाव के दौरान वोटर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने की योजना चलाई थी।

मस्क ने 2024 के चुनाव के दौरान वोटर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने की योजना चलाई थी।

पिछले चुनाव से ₹700 करोड़ ज्यादा मदद दी

मस्क ने 2025-26 में अब तक रिपब्लिकन पार्टी को करीब 366 मिलियन डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपए) दिए हैं। यह रकम 2023-24 के चुनाव में दिए गए उनके करीब 290 मिलियन डॉलर (करीब 2800 करोड़ रुपए) से ज्यादा है।

मस्क की दी नई रकम से मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को आर्थिक बढ़त मिली है। इसके मुकाबले डेमोक्रेटिक पार्टी का कोई भी अरबपति चंदा देने वाला व्यक्ति मस्क जितना पैसा खर्च नहीं कर रहा है।

मस्क के चंदे से यह भी साफ हुआ है कि वे अमेरिकी राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहना चाहते हैं। मई 2025 में उन्होंने कहा था कि भविष्य में वे राजनीतिक खर्च काफी कम कर देंगे।

ट्रम्प की मस्क से फिर नजदीकी बढ़ी

मस्क के पास कई बड़ी कंपनियां हैं, जिनमें से कुछ को अमेरिकी सरकार से बड़े ठेके भी मिले हैं। पिछले साल ट्रम्प के साथ विवाद के बाद से मस्क ने अपने राजनीतिक कामकाज को लेकर काफी कम सार्वजनिक बयान दिए थे।

हालांकि, अब दोनों के रिश्ते फिर सुधरते दिख रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में दोनों तीन कार्यक्रमों में साथ दिखाई दिए और एक-दूसरे की तारीफ भी की।

मस्क के इतना पैसा खर्च करने से जाहिर है कि वे दक्षिणपंथी राजनीति के साथ अपनी भागीदारी बनाए रखना चाहते हैं।

यह फोटो 8 अक्टूबर 2026 की है। ट्रम्प ने मस्क को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया था।

यह फोटो 8 अक्टूबर 2026 की है। ट्रम्प ने मस्क को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया था।

3,000 लोगों की टीम घर-घर जाकर वोट मांग रही

रिपब्लिकन पार्टी को ज्यादातर चंदा मस्क के बनाए राजनीतिक संगठन अमेरिका PAC के जरिए मिलता है। यह संगठन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करता है।

अमेरिका PAC के प्रवक्ता एंड्रयू रोमियो ने कहा कि अगर नवंबर में डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव जीत जाती है तो अमेरिका के कम्युनिष्ट, वोक और बिना सीमा वाला देश बनने का खतरा है।

उन्होंने कहा कि मस्क के बड़े निवेश से रिपब्लिकन पार्टी को अपना पक्ष लोगों तक पहुंचाने का मौका मिला है, ताकि वह चुनाव में इतिहास के रुझान को बदलने की कोशिश कर सकें।

मस्क सिर्फ बेहिसाब पैसा खर्च नहीं कर रहे, बल्कि उनकी टीम के 3000 लोग घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे उन मतदाताओं को वोट डालने के लिए तैयार कर रहे हैं, जो आमतौर पर चुनाव में कम हिस्सा लेते हैं।

टेक्सास में सबसे बड़ा दांव, एक उम्मीदवार पर ₹1500 करोड़ खर्च

मस्क के चुनावी अभियान का सबसे दिलचस्प हिस्सा टेक्सास का सीनेट चुनाव है। यहां रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में करीब 1500 करोड़ रुपए के विज्ञापन अभियान की शुरुआत हुई है।

मस्क के लिए टेक्सास का चुनाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि वे राज्य की राजधानी ऑस्टिन में रहते हैं और यहां उनका बड़ा कारोबारी निवेश है।

उनकी टीम सिर्फ टीवी विज्ञापनों के जरिए प्रचार नहीं कर रही, बल्कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क भी कर रही है। प्रचारक लोगों के दरवाजों पर पर्चे लगा रहे हैं।

इन पर्चों में दावा किया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पूरे अमेरिका में चुनाव जीत रहे हैं और टेक्सास में भी ऐसा हो सकता है।

मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का मुख्यालय स्टारबेस, टेक्सास में है।

मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का मुख्यालय स्टारबेस, टेक्सास में है।

ट्रांसजेंडर और समाजवाद के खिलाफ टार्गेटेड विज्ञापन

मस्क का चुनावी संगठन ट्रांसजेंडर और समाजवाद के मुद्दों पर ज्यादा जोर दे रहा है। मस्क की अपनी ट्रांसजेंडर बेटी के साथ अनबन रही है।

मस्क ने कहा था कि बेटी के साथ हुए मतभेदों का असर उनकी राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी पर भी पड़ा। अब उनका संगठन इसी मुद्दे पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों को घेर रहा है।

एक विज्ञापन में मेकअप लगाए एक व्यक्ति को दिखाया गया है। इसमें कहा गया है-

उन्होंने तो वोटिंग करने की ठान ली है। क्या आप वोट डालने जा रहे हैं?

इस विज्ञापन के जरिए लोगों से कहा जाता है कि वे घर पर न बैठें और कट्टरपंथियों को चुनाव जीतने का मौका न दें।

एक और वीडियो में डेमोक्रेटिक नेताओं को मुस्कुराते हुए दिखाया है। इसमें यह कहा जा रहा है कि वे इसलिए खुश हैं क्योंकि ‘क्रिस्टोफर’ ने वोट डालने का कोई प्लान अभी तक नहीं बनाया है।

इसमें भी यही मैसेज है कि अगर रिपब्लिकन समर्थक वोट डालने नहीं गए, तो डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को इसका फायदा मिल सकता है।

मस्क के प्रचार का तरीका बदला

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ट्रम्प के समर्थन में खुलकर प्रचार कर रहे थे। वे चुनावी रैलियों में शामिल होते थे, सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करते थे और वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए 10 लाख डॉलर देने जैसी योजना भी चलाते थे।

2026 के मिडटर्म चुनाव में उनका तरीका बदल गया है। इस बार वे खुद सामने आकर प्रचार करने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं। अब उन्होंने प्रचार की जिम्मेदारी अपने संगठन और सलाहकारों को सौंप दी है। सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता पहले के मुकाबले काफी कम है।

Related Posts

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए
  • October 28, 2026

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते रिश्तों पर देश में विरोध शुरू हो गया है। मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर थे। इस…

Read more

Continue reading
रिपोर्ट-हूती को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी:ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता हो रही; रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे
  • October 27, 2026

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पिछले 3 महीने से जंग चल रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमले किए हैं। अब…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग