
इन्द्रगढ़ में श्री बिजासन माता का शारदीय नवरात्रि मेला रविवार से शुरू हो गया है। पहले दिन शाम 5 बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
मेले में सुरक्षा के लिए 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब 80 होमगार्ड जवान, बूंदी पुलिस लाइन और इन्द्रगढ़ पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
इन्द्रगढ़ तहसीलदार रामभरोस मीणा, लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर और इन्द्रगढ़ थाना अधिकारी दीनदयाल वैष्णव मेले पर निगरानी रखे हुए हैं। श्री बिजासन माता कल्याण एवं विकास समिति ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, छाया, चिकित्सा और पार्किंग की व्यवस्था की है।
मेले में झूले और चकरी भी आकर्षण का केंद्र हैं। माता के दर्शन के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान के सभी जिलों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।









