करेंट अफेयर्स 12 अक्टूबर:PM मोदी ने ₹13,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स शुरू किए, भारत में 40 से ज्यादा देशों की एयर एक्सरसाइज पूरी हुई

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने ₹13,000 करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन किया

  • 11 अक्टूबर को पीएम मोदी ने चेन्नई में चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • इन प्रोजेक्ट में लगभग ₹4,900 करोड़ की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल का शुभारंभ भी शामिल है।
  • साथ ही पीएम ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया।
  • पीएम मोदी ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की।
  • पीएम मोदी ने इसके साथ ही ब्रिटिश दौर के बहाल वेल्लोर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। ये स्टेशन वेल्लोर शहर में 16वीं सदी के किले के पास स्थित है।
  • रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मोदी चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन भी किया।
  • वेल्लोर कैंटोनमेंट स्टेशन तिरुवन्नामलाई और तिरुपति जैसे दो तीर्थस्थलों के बीच स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, बहाली के बाद लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
पीएम मोदी ने मेट्रो का टिकट लिया और ट्रेन में सफर किया।

पीएम मोदी ने मेट्रो का टिकट लिया और ट्रेन में सफर किया।

2. इंडियन एयरफोर्स का तरंग शक्ति 2026′ आज पूरा होगा

  • 12 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स की मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति 2026’ पूरी हुई।
  • ये एक्सरसाइज एयर फोर्स स्टेशन, जोधपुर और आस-पास के एयर बेस पर आयोजित की गई थी।
  • इस एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, श्रीलंका, UAE और USA जैसे आठ मित्र देश अपने एयर एसेट्स के साथ शामिल हुए। जबकि 32 देशों ने ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया।
  • एक्सरसाइज के बारे में प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि ‘तरंग शक्ति 2026’ एक-दूसरे से सीखने, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने और भविष्य की हवाई युद्ध चुनौतियों के लिए तैयार होने के बारे में है।
  • इस एक्सरसाइज में काउंटर-एयर, एयर डिफेंस और फोर्स कॉम्बैट से लेकर रेकी, एयरलिफ्ट, हवा में ईंधन भरने (एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग) और दूसरे बहुत जटिल मिशन शामिल हैं।
  • इस एक्सरसाइज से हमारे पार्टनर देशों को भारतीय एयर स्पेस की बढ़ती क्षमताओं और इसके स्वतंत्र इतिहास को देखने का मौका भी मिलता है।
  • ये एक्सरसाइज अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने, संयुक्त हवाई अभियानों की योजना बनाने और उनका अभ्यास करने के लिए किया गया।
  • इस एक्सरसाइज से सभी देश आधुनिक युद्ध की रणनीतियों और तकनीकों से सीखने में मदद मिली।
  • इस एक्सरसाइज का उद्देश्य हवाई रक्षा, लड़ाकू विमान संचालन और हवा में ईंधन भरने जैसी क्षमताओं का अभ्यास करना और भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और वायु शक्ति को प्रदर्शित करना।
तरंग शक्ति 2026 एक्सरसाइज का पहला संस्करण से 2024 में आयोजित हुआ था।

तरंग शक्ति 2026 एक्सरसाइज का पहला संस्करण से 2024 में आयोजित हुआ था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार साइप्रस, ग्रीस का दौरा करेंगे

  • 12 अक्टूबर को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह साइप्रस और ग्रीस का दौरा करेंगे।
  • इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।
  • बातचीत में समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और रक्षा उद्योग से जुड़े सहयोग पर ध्यान रहेगा।
  • साइप्रस के राष्ट्रपति ने मई 2026 में भारत का दौरा किया था।
  • ग्रीस के रक्षा मंत्री ने फरवरी 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।
  • भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का साइप्रस और ग्रीस दौरा रक्षा कूटनीति, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग में सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
ग्रीस के राष्ट्रपति ने मई 2026 में भारत का दौरा किया था।

ग्रीस के राष्ट्रपति ने मई 2026 में भारत का दौरा किया था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

  • 10 अक्टूबर को असम के लॉन बाउल्स प्लेयर पुतुल सोनोवाल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के बरहम में चल रहा है और ये इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल है।
  • 43 वर्षीय सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर ये रिकॉर्ड हासिल किया।
  • सोनोवाल असम पुलिस के मेंबर हैं और भारत के प्रमुख लॉन बॉल्स खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं।
  • ग्लासगो में हुए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में, सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में कनाडा के रयान बेस्टर को हराया था।
  • सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं। इससे पहले वे किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग में भी सक्रिय रहे हैं।

लॉन बाउल्स – एक घास के मैदान पर खेला जाने वाला सटीक निशानेबाजी का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी बड़ी गेंद (बाउल) को एक छोटी सफेद या पीले रंग की गेंद (जैक) के जितना हो सके करीब पहुंचाना होता है।

सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं।

सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं।

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया

  • 11 अक्टूबर को स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने टीम का साथ छोड़ने पर सस्पेन्ड कर दिया।
  • इसके साथ ही रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की गई। महासंघ ने कहा, मामले को अनुशासनात्मक जांच समिति के पास भेज दिया गया है।
  • 41 वर्षीय रोनाल्डो ने आरोप लगाया था कि नॉर्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
  • दरअसल तीन मैच में रोनाल्डो या तो मैदान पर नहीं उतरे या टीम में शामिल नहीं थे, उनमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की।
  • पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की और इसे जांच समिति को सौंप दिया।
  • रोनाल्डो सबसे ज्यादा गोल करने वाले क्लब में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के लिए कुल 980 से ज्यादा गोल किए हैं।
  • रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 234 मैचों में 146 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं।
  • रोनाल्डो लगातार 6 फीफा विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं।
रोनाल्डो ने आरोप लगाया कि उनको नए कोच जॉर्ज जीसस ने खेलने का मौका नहीं दिया।

रोनाल्डो ने आरोप लगाया कि उनको नए कोच जॉर्ज जीसस ने खेलने का मौका नहीं दिया।

आज का इतिहास

  • 1492 में इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस के जहाजों ने कैरिबियाई सागर में स्थित बहामास के द्वीप (सैन सल्वाडोर) पर पहली बार कदम रखा, जिसे ‘नई दुनिया’ की खोज माना जाता है।
  • 1864 में ब्रिटिश भारत की पहली महिला ग्रेजुएट और प्रमुख बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय का जन्म हुआ था।
  • 1958 में भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ शुरू किया था।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता
  • October 28, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई भारत और…

Read more

Continue reading
CBSE स्कूलों में AI की पढ़ाई:कक्षा 3 से 8 तक नया कोर्स लागू; 9वीं से 12वीं के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल लॉन्च
  • October 28, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन