बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार:एक महीने की यात्रा बाकी, 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद

20 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं।

बद्रीनाथ धाम में इस साल चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 20 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अभी करीब एक महीने और चलनी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बेहतर सड़क और व्यवस्थाओं से बढ़ी आवाजाही

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के पीछे बेहतर सड़क व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों को अहम माना जा रहा है। बरसात के दौरान कई जगह मलबा आने के बावजूद संबंधित विभागों ने तत्काल सड़कें साफ कर यातायात सुचारु किया। इससे यात्रियों को बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। चारधाम के साथ चमोली जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।

होटल-रेस्टोरेंट और परिवहन कारोबार को फायदा

बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिला है। पर्यटन कारोबारी अंशुल भुजवाण ने बताया कि धार्मिक यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी चमोली जिले के पर्यटन स्थलों तक पहुंचे हैं।

हालांकि, भीड़ बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर जाम और अन्य व्यवस्थागत चुनौतियां भी सामने आईं। स्थानीय कारोबारी सुभाष डिमरी ने कहा कि आने वाले समय में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है।

दर्शन व्यवस्था में और सुधार जरूरी

बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच दर्शन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। बद्रीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र सती ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए सरकार का आभार जताया, लेकिन कहा कि धाम में अभी कई व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस साल अधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पाने की शिकायतें भी सामने आईं। उनका कहना है कि आने वाले समय में सरकार को स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज, पंडा-पुरोहित समाज और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा की नई रणनीति तैयार करनी चाहिए।

22 लाख पार पहुंच सकती है संख्या

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.10 लाख के पार पहुंचने के बाद अब आगामी दिनों की आवाजाही पर नजर है। यात्रा में करीब एक महीने का समय शेष है। यदि श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इस साल बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच सकती है।

Related Posts

ज्वाला देवी, अग्नि शक्ति का रूप:यहां देवी रूप में 9 ज्वालाएं, पुजारी का शादीशुदा होना जरूरी; नवरात्रि में 3 दिन 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर
  • October 13, 2026

हिमाचल के ज्वाला देवी मंदिर में देवी की मूर्ति नहीं है। यहां चट्टानों की दरारों से निकलने वाली नौ ज्वालाओं की पूजा होती है। हर ज्वाला का अलग नाम और…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन