नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया; 7 महीने मानसिक अवसाद में रही, चाची को बताया तो खुला मामला

कोटा में नाबालिग से रेप के करीब 3 साल पुराने मामले में पॉस्को कोर्ट क्रम-1 ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी युवक (31) को 20 साल के कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दोषी युवक ने नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी थी। फिर ब्लैकमेल करके उसके साथ संबंध बनाए। करीब 7 महीने तक नाबालिग मानसिक अवसाद में रही। उसका इलाज चला। आखिरी में उसने अपने चाची को सारी बात बताई।

फरियादी के वकील एडवोकेट यशवंत सिंह ने बताया- जुलाई 2023 में पीड़िता के पिता ने शहर के एक थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उनके एक बेटा व दो बेटी हैं। वो परिवार सहित किराए के मकान में रहते हैं। उसी मकान में एक कमरे में तीन लड़के भी किराए से रहते हैं। एक दिन अचानक 9वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी (15 साल) की तबीयत खराब हुई। पहले लगा सांस में दिक्कत है। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने मनोचिकित्सक को दिखाने को कहा।

मनोचिकित्सक को दिखाया

एडवोकेट यशवंत सिंह (फरियादी) ने बताया- परिजन ने बाद में नाबालिग को मनोचिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने बेटी के सदमे (डिप्रेशन) में होने की बात बताई और बताया कि बच्ची के साथ कुछ हुआ है। इस पर डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। परिवार वालों ने बच्ची से प्यार से पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में बच्ची ने उसकी चाची को सारी बात बताई। बेटी ने बताया कि युवक ने उसे जबरदस्ती कमरे में बुलाया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फोटो की वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ चार बार शारीरिक संबंध बनाए।

घटना के 7-8 महीने बाद पता लगा, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दोषी युवक के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

Related Posts

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा
  • October 29, 2026

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी। नमाना कस्बे के हाट बाजार में गुरुवार को करवा चौथ के लिए महिलाओं ने खरीदारी की। बाजार में ब्यूटी पार्लर और फैंसी दुकानों…

Read more

Continue reading
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा
  • October 29, 2026

लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री का ट्रेन में छूटा सामान दोस्त को लौटाया। देवास से कोटा जा रहे यात्री के लेडीज सूट ट्रेन संख्या 12465 में छूट गए थे। सामान…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

  • October 29, 2026
बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई