
सांवतगढ़ कस्बे के रानीपुरा रोड पर सोमवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर के ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिलें उससे टकरा गईं। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में सांवतगढ़ निवासी अशरफ अली और ताकला निवासी अशोक बंजारा घायल हुए हैं। अशरफ रानीपुरा से सांवतगढ़ आ रहा था, जबकि अशोक रानीपुरा की तरफ जा रहा था। ओवरटेक के दौरान ही यह टक्कर हुई।
अशरफ के सिर में ज्यादा चोट लगी है, वहीं अशोक का पैर टूट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







