सोने के दाम में लगातार गिरावट:10 ग्राम की कीमत तीन दिन में ₹3 हजार कम हुई, चांदी भी ₹6 हजार नीचे आई

सोना की कीमतों में आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,272 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 4,646 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। वहीं तीन दिन में सोना करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हुई है।

सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती

इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है:

  • अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।
  • अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है।निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं।
  • निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Related Posts

जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
  • October 22, 2026

देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए…

Read more

Continue reading
ई-मुद्रा डेटा लीक मामले में स्पेशल टीम बनाई:AI से सुरक्षा कोड लीक हुए थे, सरकार ने कहा- भारतीय डिजिटल सिग्नेचर पर कोई असर नहीं
  • October 22, 2026

डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। सरकार ने बताया कि…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन